Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में अपने-अपने घरों में किया धरना
    Breaking News झारखंड

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में अपने-अपने घरों में किया धरना

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में अपने-अपने घरों में किया धरना

    संवाददाता

    जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा की ओर से किसानों के समर्थन में जामताड़ा जिला के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर में रखे वर्चुअल धरना के माध्यम से किसान विरोधी सरकार बताते हुये झारखंड सरकार की नीतियों का विरोध किया|इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड की सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व किसानों को जो वादा किया था वह रकार ने किसानों का उल्टे कमर तोड़ दी है|सत्ता में आते ही पहले किसानों की कल्याणकारी योजना बंद कर दी, फिर ऋण माफी के नाम पर धोखा दिया |अब किसान अपने खून पसीने से उपजाए धान के मूल्य भुगतान के लिए तरस रहे हैं |ऐसे में सरकार धान खरीद के बकाया राशि का भुगतान शीघ्र करें |राज्य में मात्र 45% किसानों से ही धान की खरीद हुई है| आज भी किसानों के घरों में खरीद की आशा में धान बर्बाद हो रहे हैं ,जबकि फिर से बुवाई का समय आ गया है |सरकार की निष्क्रियता ने बिचौलियों को बढ़ावा दिया है| किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने के लिए विवश है| करोना काल में प्रधानमंत्री जी को गरीबों की चिंता है |एक तरफ करोना की लड़ाई केंद्र सरकार अकेले मजबूती के साथ लड़ रही है| वही कोई मजदूर गरीब असहाय भूखा ना रहे इसकी भी चिंता कर रही है |राज्य के किसानों के खाते में पैसे भेजे गए हैं| वहीं पिछले साल की तरह प्रत्येक जरूरतमंद और गरीब के लिए 2 महीना का मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया गया है |झारखंड सरकार का तंत्र फिर इसमें बंदरबांट कर सकता है| इसकी भी निगरानी भारतीय जनता पार्टी के जिले के कार्यकर्ता रखेंगे| जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल और नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने कहा कि अगर झारखंड सरकार किसानों का बकाया राशि का भुगतान नहीं करती है तो जामताड़ा जिला के सभी कार्यकर्ता किसानों के हित में आज तो अपने- अपने घरों में रखा धरना दे रहे हैं| जरूरत पड़ी तो रोड पर भी हम लोग किसानों के हित में आएंगे| लेकिन किसानों के साथ नाइंसाफी को कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे |झारखंड सरकार तुरंत किसानों का बकाया राशि का भुगतान करें और किसानों से माफी मांगे|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रामीण चिकित्सकों के बीच बीडीओ ने दिया ऑक्सीमीटर
    Next Article कुष्ठ रोगियों के बीच विधायक इरफान द्वारा ओपीडी सेवा बहाल कर किया गया मुफ्त में इलाज

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.