जामताड़ा: इस समय पूरे भारतवर्ष में कोरोना महामारी ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है|वहीं झारखंड राज्य के साथ-साथ जामताड़ा जिला का ग्रामीण क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है| गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र में लोग ज्यादातर ग्रामीण चिकित्सकों के भरोसे ही अपना इलाज कराते हैं| इसी के तहत मंगलवार को कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरीवर मिंज की मौजूदगी में प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण चिकित्सकों को निशुल्क ऑक्सीमीटर का वितरण किया गया|इस मौके पर बीपीआरओ महादेव पोद्दार भी मौजूद थे|मौके पर ग्रामीण चिकित्सकों में से सत्यनारायण मंडल, सुखदेव महतो, एनुल अंसारी, वैद्यनाथ मंडल, हिरालाल घोष, नुरुद्दीन खान, सुभाष चंद्र मंडल आदि मौजूद थे|

