Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुष्ठ रोगियों के बीच विधायक इरफान द्वारा ओपीडी सेवा बहाल कर किया गया मुफ्त में इलाज
    Breaking News झारखंड

    कुष्ठ रोगियों के बीच विधायक इरफान द्वारा ओपीडी सेवा बहाल कर किया गया मुफ्त में इलाज

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुष्ठ रोगियों के बीच विधायक इरफान द्वारा ओपीडी सेवा बहाल कर किया गया मुफ्त में इलाज

    संवाददाता

    जामताड़ा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी आज मिहिजाम कुर्मीपाड़ा के कुष्ठपाड़ा पहुंच कर मानवता की एक अद्भुत मिसाल पेश करते हुए सैकड़ों कुष्ठ रोग से ग्रसित लोगों के बीच फ्री ओपीडी सेवा बहाल कर मरीजों का इलाज किया। मौके पर विधायक ने लोगों के बीच दवाइयों का वितरण किया और सहायता राशि भी प्रदान की। साथ ही साथ परिवार वालों को अनाज का भी वितरण किया। विधायक ने कहा कि यह निर्णय मैंने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया है। लॉकडाउन लगाए जाने के कारण इन लोगों की आर्थिक स्थिति और भी दयनीय हो गई है और इन्हें देखने वाला कोई भी नहीं है। समाज से इन्हें ऐसे भी दरकिनार करके रखा गया है परंतु मेरे रहते इन लोगों को मेरे दिल से कोई अलग नहीं कर सकता। इसी को देखते हुए आज मैं इन लोगों के बीच आया हूं और आज अंतरात्मा से बहुत खुशी मिल रही है। मुझे जीवन में ऐसी सुख की प्राप्ति नहीं हुई जो आज इन लोगों के बीच आ कर महसूस कर रहा हूं।आगे विधायक ने कहा कि आज सभी नेतागण कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण घर के अंदर हैं परंतु मैं अपने आप को नहीं रोक पाता हूं। मैं एक विधायक के साथ-साथ पहले एक डॉक्टर हूं और मैं अपनी आंखों के सामने अपनी जनता को मरते नहीं देख सकता। यही कारण है कि मैं पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर ओपीडी सेवा दे रहा हूं। कोरोना के अलावे लोग अन्य बीमारियों से भी मर रहे हैं क्योंकि उन्हें कोई इलाज नहीं कर रहा। ओपीडी सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है। पूर्व में मैंने सभी डॉक्टरों से भी अनुरोध किया है कि आप लोग सामने आए और लोगों को स्वास्थ्य सेवा देने का काम करें। कर्म ही मेरा धर्म है और इसलिए अपनी जान की परवाह किए बगैर लगातार लोगों की हर सुख दुख में पहुंच रहा हूं और इलाज भी कर रहा हूं।विधायक को अपने बीच पाकर कुष्ट रोग से ग्रसित लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि आज ऐसे समय में भी ईश्वर उन लोगों के बीच ऐसे इंसान को भेजने का काम किया है जो बेखौफ होकर उनका मुफ्त में इलाज कर रहे हैं और सहायता भी पहुंचा रहे हैं। विधायक ने उन लोगों के साथ काफी समय बिताया और कहा कि आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। पूर्व में भी मैंने समय-समय पर आप लोगों पर ध्यान देने का काम किया है और आपकी हर जरूरतों को पूरा करने का काम किया हूं। आज इस संकट की घड़ी में भी मैं आपके बीच आया हूं। मौके पर विधायक ने सभी की समस्याओं को भी सुना और अभिलंब आवास के साथ साथ पेंशन चालू कराने का भरोसा दिया|मौके पर अरुण दास ने कहा की ऐसी मुसीबत के समय में हमारे बीच एक ऐसा विधायक है जो समाज के हर लोगों के बीच बिना किसी भेदभाव के उनके बीच पहुंचकर हर सुख-दुख में शामिल होते हैं। समाज में इन कुष्ठ रोगियों को देखने वाला कोई नहीं है परंतु आज विधायक ने इन लोगों के बीच आकर यह साबित कर दिया कि वह गरीबों के रहनुमा है। हमें अपने विधायक पर गर्व है।मौके पर अरुण दास ,मुन्ना जैन ,छोटू यादव ,सुबोध ओझा, बंटी, परवेज रहमान सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में अपने-अपने घरों में किया धरना
    Next Article किसानों के समर्थन में कुंडहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में दिया धरना

    Related Posts

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    June 29, 2026

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    June 29, 2026

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    झारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.