Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया पार्टी का 47वां स्थापना दिवस, जिला भाजपा कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण, विभिन्न मंडलों में भी मनाया गया स्थापना दिवस
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया पार्टी का 47वां स्थापना दिवस, जिला भाजपा कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण, विभिन्न मंडलों में भी मनाया गया स्थापना दिवस

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 6, 2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया पार्टी का 47वां स्थापना दिवस, जिला भाजपा कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण, विभिन्न मंडलों में भी मनाया गया स्थापना दिवस

    पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष समेत सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर लगाया भाजपा का ध्वज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। जमशेदपुर महानगर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर एवं विविध कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और जनसेवा का संकल्प लिया। वहीं, साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पार्टी के ध्वज का सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नेतागण मौजूद रहे।

    इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताये राष्ट्र प्रथम एवं अंत्योदय के पथ पर चलने का संकल्प लिया। वहीं, अपने समर्पण, त्याग, तपस्या एवं बलिदान की भावना से भाजपा को राजनीति के शिखर तक पहुँचाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को स्मरण कर संगठन मजबूती का संकल्प लिया गया। स्थापना दिवस को लेकर जिला कार्यालय को फूलों, गुब्बारे और रंग-बिरंगी रौशनी से सजाया गया है।

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अथक संघर्ष किया है। इसी के परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी की पहचान देश ही नही बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। भाजपा नीत केंद्र सरकार की नीति और नियत के प्रति समाज के सभी वर्गों में विश्वास गहराया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जितना मर्जी षड्यंत्र कर लें पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और जनता में भाजपा के बढ़ते विश्वास को कम नहीं कर सकते हैं।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने उन अनगिनत कार्यकर्ताओं को भी याद किया जिनके समर्पण, संघर्ष, त्याग और बलिदान ने दशकों से पार्टी के विकास को आकार दिया है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को पार्टी ने हमेशा ही अपने विचारों और कार्यशैली में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

    प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हर कठिन परिस्थिति में पार्टी को मजबूत किया है। वर्ष 1984 में मात्र 2 सीटों से शुरू हुआ सफर आज ऐतिहासिक बहुमत तक पहुंचा है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।

    प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि संघर्ष से सफलता पाने की कहानी ही भारतीय जनता पार्टी की कहानी है। उन्होंने जोर दिया कि आज भाजपा का बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी गर्व से बताता है कि वह भाजपा में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर पार्टी का झंडा लहराना चाहिए और प्रत्येक मतदाता तक विकास की गाथा पहुंचे, इसका भी संकल्प हमें लेना चाहिए। 

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में असंख्यक कार्यकर्ताओं का परिश्रम तो लगा ही है, कई कार्यकर्ताओं ने बलिदान भी दिया है। आज भाजपा विकास का पर्याय है, विश्वास का पर्याय है, नए विचार का पर्याय है और देश की बढ़ती साख का पर्याय है। उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे मनीषियों को याद करते हुए कहा कि उनके मंत्रों को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, जिन्होंने राष्ट्र प्रथम के भाव को लेकर अपना जीवन जीया है।

    कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री सह कार्यक्रम के जिला संयोजक अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के सह संयोजक राजीव सिंह ने किया।

    महिला कर्मचारी को किया गया सम्मानित, विधायक पूर्णिमा साहू ने खुद बनाई चाय:* स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। वर्षों से निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही महिला कर्मचारी को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। वहीं, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वयं कार्यालय की रसोई में जाकर चाय बनाई और उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से चाय परोसा। इस दौरान पूरे कार्यालय में पारिवारिक वातावरण देखने को मिला।

    विभिन्न मंडलों में मनाया गया पार्टी स्थापना दिवस: भाजपा के स्थापना दिवस को भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में पूरे उत्साह से मनाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर एवं बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ सदस्यों ने विभिन्न बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया एवं अपने आवास पर सम्मानपूर्वक भाजपा का ध्वज लगाया।

    स्थापना दिवस कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, राजन सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, कार्यक्रम सह संयोजक पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, अजय श्रीवास्तव, ललन चौहान, मानिक सिंह, संजीत चौरसिया, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, राकेश दुबे, अमित सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, मंजीत सिंह, नीलु मछुआ, रमेश बास्के, पोरेश मुखी, मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, रविन्द्र सिसोदिया, प्रशांत पोद्दार, मारुति नंदन पांडेय, रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, रितेश झा, हन्नु जैन समेत शशांक शेखर, दीपक झा, संतोष ठाकुर, चिंटू सिंह, रविजेंट सिंह व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती जिला भाजपा कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण विभिन्न मंडलों में भी मनाया गया स्थापना दिवस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखालसा सृजन दिवस पर 14 अप्रैल को साकची गुरुद्वारा में सजेगा विशेष कीर्तन दरबार
    Next Article भाजपा का प्रत्येक सच्चा कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित एक सैनिक है : अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    August 14, 2026

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    August 13, 2026

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    August 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    जल संरक्षण की ग्रामीणों ने ली शपथ

    सरायकेला की मिट्टी से निकला राष्ट्रीय सम्मान

    ढह गया घर, बेबस हुईं दो विधवा महिलाएं

    झारखंड के हक और अधिकारों पर बड़ा हमला, संसद में विधेयक पारित होना राज्य के लिए काला दिन: संजीव सरदार

    आदित्यपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद नीतू शर्मा ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

    डीडीसी के आदेश के सात वर्ष बाद भी नाला व सड़क निर्माण नहीं, ग्रामीणों में रोष

    टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.