Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा का प्रत्येक सच्चा कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित एक सैनिक है : अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा का प्रत्येक सच्चा कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित एक सैनिक है : अमरप्रीत सिंह काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा का प्रत्येक सच्चा कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित एक सैनिक है : अमरप्रीत सिंह काले

    परसुडीह प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : परसुडीह स्थित प्रमोथनगर के लोकनाथ भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है और इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बूथ प्रबंधन को संगठन की रीढ़ बताते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने-अपने बूथ को सशक्त, सक्रिय और संगठित बनाने का आह्वान किया।

    उन्होंने SIR (Special Intensive Revision) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और अद्यतनता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। कार्यकर्ताओं से इस कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने की अपील की।

    साथ ही, भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘मन की बात’ कार्यक्रम को एक प्रभावी माध्यम बताते हुए उन्होंने इसे घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्र कार्यकर्ताओं के ज्ञान और कौशल को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें वैचारिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।

    कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

    भाजपा का प्रत्येक सच्चा कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित एक सैनिक है : अमरप्रीत सिंह काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया पार्टी का 47वां स्थापना दिवस, जिला भाजपा कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण, विभिन्न मंडलों में भी मनाया गया स्थापना दिवस
    Next Article गन शॉप में जमा हथियारों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उपायुक्त से कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.