गन शॉप में जमा हथियारों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उपायुक्त से कार्रवाई की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सचिव राकेश तिवारी के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर गन शॉप में जमा हथियारों के मामले को उठाया।
उपायुक्त की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने आर्म्स मजिस्ट्रेट चंदेश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि घाटशिला उपचुनाव के दौरान आचार संहिता में लाइसेंस धारकों ने अपने हथियार बिष्टुपुर स्थित “AT DAW & CO” में जमा किए थे।
आरोप है कि आचार संहिता खत्म होने के बाद भी दुकानदार लापता है और करीब 5 महीने से हथियार वापस नहीं किए गए हैं। इस मामले में पहले ही थाने में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर लाइसेंस धारकों के हथियार सुरक्षित वापस दिलाने की मांग की है, वहीं प्रभावित लोगों से दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।

