Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खालसा सृजन दिवस पर 14 अप्रैल को साकची गुरुद्वारा में सजेगा विशेष कीर्तन दरबार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खालसा सृजन दिवस पर 14 अप्रैल को साकची गुरुद्वारा में सजेगा विशेष कीर्तन दरबार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 6, 2026Updated:April 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खालसा सृजन दिवस पर 14 अप्रैल को साकची गुरुद्वारा में सजेगा विशेष कीर्तन दरबार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    खालसा सृजन दिवस (बैसाखी) के पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब साकची में 14 अप्रैल को एक विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं, जिसमें बड़ी संख्या में संगत के हाजरी भरने की उम्मीद है।
    पिछले दिनों प्रधान सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में साकची गुरुद्वारा में कार्यकारणी की एक बैठक रखी गयी थी जिसमे निर्णय लिया गया कि बैसाखी पर्व पूरी धार्मिक आस्था के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा।


    सरदार निशान सिंह ने बताया कि कीर्तन दरबार और बैसाखी पर्व कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के साथ होगी, उपरांत 10:00 से 10:30 बजे तक सिख स्त्री सत्संग सभा साकची द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। 10:30 से 11:00 बजे तक सुखमनी साहिब कीर्तनी जत्था द्वारा सबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया जाएगा।
    इसके बाद 11:00 से 11:30 बजे तक बीबी रविंदर कौर कीर्तन प्रस्तुत करेंगी, जबकि 11:30 से 12:30 बजे तक गुरुद्वारा साहिब साकची के मुख्य ग्रंथी भाई साहिब भाई अमृतपाल सिंह जी मन्नन अपने प्रचार से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेंगे। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक साकची गुरुद्वारा के हजूरी रागी जत्था भाई साहिब भाई नारायण सिंह कीर्तन प्रस्तुत करेंगे संगत को निहाल करेंगे। कीर्तन दरबार की सम्पति के बाद अरदास के पश्चात गुरु का लंगर श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा।


    गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने संगत से अपील करते हुए कहा कि खालसा सृजन दिवस सिख इतिहास का अत्यंत गौरवशाली दिवस है। हम सभी को इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित होकर गुरुवाणी का श्रवण करना चाहिए और गुरु साहिब की कृपा प्राप्त करनी चाहिए।
    वहीं, कमिटी के महासचिव परमजीत सिंह काले ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, सेवा और भाईचारे का संदेश भी देता है। वे सभी संगत से अनुरोध करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस विशेष कीर्तन दरबार में शामिल होकर गुरुघर की खुशियां प्राप्त करें। इस आयोजन में सिख स्त्री सत्संग सभा साकची, सुखमनी साहिब कीर्तनी जत्था एवं सिख नौजवान सभा साकची की सक्रिय भागीदारी रहेगी, जो कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    खालसा सृजन दिवस पर 14 अप्रैल को साकची गुरुद्वारा में सजेगा विशेष कीर्तन दरबार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम एशिया संकट से व्यापार व एमएसएमई पर असर की आशंका – कैट ने वित्त मंत्री से राहत उपाय और टास्क फोर्स के गठन का किया आग्रह सुरेश सोंथालिया
    Next Article जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया पार्टी का 47वां स्थापना दिवस, जिला भाजपा कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण, विभिन्न मंडलों में भी मनाया गया स्थापना दिवस

    Related Posts

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    August 14, 2026

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    August 13, 2026

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    August 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    जल संरक्षण की ग्रामीणों ने ली शपथ

    सरायकेला की मिट्टी से निकला राष्ट्रीय सम्मान

    ढह गया घर, बेबस हुईं दो विधवा महिलाएं

    झारखंड के हक और अधिकारों पर बड़ा हमला, संसद में विधेयक पारित होना राज्य के लिए काला दिन: संजीव सरदार

    आदित्यपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद नीतू शर्मा ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

    डीडीसी के आदेश के सात वर्ष बाद भी नाला व सड़क निर्माण नहीं, ग्रामीणों में रोष

    टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.