Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल, एलपीजी के दाम कम करने के निर्णय का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने किया स्वागत
    Breaking News झारखंड

    केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल, एलपीजी के दाम कम करने के निर्णय का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने किया स्वागत

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल, एलपीजी के दाम कम करने के निर्णय का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने किया स्वागत, कहा- रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मोदी सरकार का हिम्म्मत वाला निर्णय।

    जमशेदपुर। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम करने और उज्ज्वला योजना के गैस सिलिंडर के दाम में 200 रुपये की कमी करने के निर्णय का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने स्वागत करते हुए इसे जनता के लिए बड़ी राहत बताया है। उन्होंने कहा कि जिस समय पूरी दुनिया में रुस- यूक्रेन युद्ध के कारण उर्जा की कीमत उच्च स्तर पर है। ऐसे समय में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कीमतों में कटौती करना, हिम्मत वाला निर्णय है। उन्होंने उज्ज्वला योजना के गैस सिलिंडर में 200 रुपये की कमी को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे माताओं-बहनों को बड़ी राहत मिलेगी। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झामुमो-कांग्रेस एवं राजद महागठबंधन द्वारा तेल की कीमतों पर बयानबाज़ी को अब बंद करने और राज्य की “हिम्मत” सरकार को कार की सवारी से उतरकर हिम्मत दिखाने और राजकीय वैट में कटौती करने की अपील की है। उन्होंने डीजल की कीमतों में गिरावट के बाद ट्रांसपोर्टेशन कीमत घटने और आने वाले दिनों में खाद्य पदार्थ की कीमत में गिरावट होने की उम्मीद जताई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्व. दुर्गा सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
    Next Article मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल, एलपीजी के दाम में बड़ी कटौती के निर्णय का भाजपा ने किया स्वागत

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.