Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल, एलपीजी के दाम में बड़ी कटौती के निर्णय का भाजपा ने किया स्वागत
    Breaking News झारखंड राजनीति

    मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल, एलपीजी के दाम में बड़ी कटौती के निर्णय का भाजपा ने किया स्वागत

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ: मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल, एलपीजी के दाम में बड़ी कटौती के निर्णय का भाजपा ने किया स्वागत, कहा- अब हेमंत सरकार अपने वैट कम कर दें जनता को दोगुनी राहत।

    जमशेदपुर। केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटा दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी की जा रही है। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल और एलपीजी के दामों में बड़ी कटौती कर जनता को राहत देने के निर्णय का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित में बड़ा फैसला लिया है। इससे देश की जनता, मध्यम वर्ग सहित ट्रांसपोर्ट क्षेत्र के लोगों को काफी मदद मिलेगी। किसानो को भी आने वाले सीजन में लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को अब 200 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी देने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे हमारी माताओं-बहनों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही, उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार से अपने हिस्से के राजकीय वैट को कम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महंगाई पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली झामुमो-कांग्रेस और राजद महागठबंधन की सरकार को वैट कम कर झारखंड की जनता को दोगुनी राहत देने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम कम करने के बड़े फैसले पर केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के निर्णय को महंगाई पर बड़ा प्रहार बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा ही देश की जनता के हितों का पूरा ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि पिछले नवंबर में भी केंद्र सरकार ने अपने हिस्से के टैक्स को कम कर जनता को राहत दी थी, परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य सरकार से वैट कम करने की अपील के बाद भी हेमंत सरकार ने उस समय भी राजकीय वैट को कम नही किया था। अब राज्य सरकार को अपने हिस्से के वैट को कम करना ही होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल, एलपीजी के दाम कम करने के निर्णय का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने किया स्वागत
    Next Article मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि आप भी राज्य के करों में कमी कर आम लोगों को राहत प्रदान किजीए:रघुवर दास

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.