Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की सड़क पर रह रहे असहाय की मदद, भाजयुमो सोनारी मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी के संग राशन सामग्री की भेंट, एसडीओ की त्वरित सहयोग से आश्रय गृह की हुई व्यवस्था
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की सड़क पर रह रहे असहाय की मदद, भाजयुमो सोनारी मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी के संग राशन सामग्री की भेंट, एसडीओ की त्वरित सहयोग से आश्रय गृह की हुई व्यवस्था

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की सड़क पर रह रहे असहाय की मदद, भाजयुमो सोनारी मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी के संग राशन सामग्री की भेंट, एसडीओ की त्वरित सहयोग से आश्रय गृह की हुई व्यवस्था

    जमशेदपुर। पिछले कई महीनों से सोनारी एयरपोर्ट के समीप बस स्टॉप पर असहाय रूप से रह रहे एक महिला एवं बच्चे को

     

    भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर एसडीओ धालभूम ने आश्रय गृह की व्यवस्था की। शनिवार को सोनारी जाने के क्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की नजर एक महिला एवं एक बच्चे के ऊपर गई जहां वे अपने सामानों के साथ एयरपोर्ट के समीप बस स्टॉप पर रह रहे थे। कुणाल षाड़ंगी ने बिना देर किए उनकी

     

    समस्याएं जानी और भाजयुमो सोनारी मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी के संग उनके राहत हेतु खाद्य सामग्री एवं सूखा राशन भेंट किया। बातचीत के क्रम में पता चला कि वे लोग बर्मामाइंस में अपने मामा के घर पर रह रहे थे। किसी कारणवश मामा ने उन्हें घर से निकाल दिया है। खुद का घर नहीं होने के कारण वे बेसहारा हैं और एयरपोर्ट के सामने बस स्टॉप पर दिन गुजार रहे हैं।

     

    कुणाल षाड़ंगी ने संबंधित समस्या को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी से बात की एवं उन्हें सारी बातों से अवगत कराया। कुणाल ने बताया कि परिवार महीनों से इसी बस स्टॉप रात बिता रहे हैं और कड़ी धूप और बारिश से काफी परेशान है। इसके साथ ही, खाने-पीने की भी समस्याएं भी हो रही है, उन्होंने एसडीओ धालभूम से मानवीय पहल कर इनके लिए सुरक्षित स्थान मुहैया कराने का आग्रह किया।

     

    कुणाल षाड़ंगी के आग्रह पर धालभूम एसडीओ ने मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए शेल्टर होम की व्यवस्था कर उनके सुरक्षित रहने की व्यवस्था की। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने एसडीओ के त्वरित पहल और इस नेक मानवीय कार्य हेतु उनका आभार जताया।

    इस दौरान भाजयुमो सोनारी मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी, महामंत्री दीपक नाग, मंत्री नरेश प्रसाद, मंत्री विष्णु हरिपाल, कार्यालय प्रभारी उज्जवल सिंह, नितेश सिंह, विवेक लहरी समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा गोलमुरी मंडल की कार्यशाला में नरेंद्र मोदी सरकार के के नौ वर्ष पूर्ण होने विभिन्न कार्यक्रम की सफलता को लेकर बनी रूपरेखा, वक्ताओं ने कहा- नौ वर्षों में राजनीतिक नफा- नुकसान की चिंता ना कर पीएम मोदी ने देशहित को रखा सबसे आगे
    Next Article अपराधियों के चाकू से घायल कपड़ा व्यवसायी की इलाज के क्रम में मौत

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.