Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा गोलमुरी मंडल की कार्यशाला में नरेंद्र मोदी सरकार के के नौ वर्ष पूर्ण होने विभिन्न कार्यक्रम की सफलता को लेकर बनी रूपरेखा, वक्ताओं ने कहा- नौ वर्षों में राजनीतिक नफा- नुकसान की चिंता ना कर पीएम मोदी ने देशहित को रखा सबसे आगे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    भाजपा गोलमुरी मंडल की कार्यशाला में नरेंद्र मोदी सरकार के के नौ वर्ष पूर्ण होने विभिन्न कार्यक्रम की सफलता को लेकर बनी रूपरेखा, वक्ताओं ने कहा- नौ वर्षों में राजनीतिक नफा- नुकसान की चिंता ना कर पीएम मोदी ने देशहित को रखा सबसे आगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा गोलमुरी मंडल की कार्यशाला में नरेंद्र मोदी सरकार के के नौ वर्ष पूर्ण होने विभिन्न कार्यक्रम की सफलता को लेकर बनी रूपरेखा, वक्ताओं ने कहा- नौ वर्षों में राजनीतिक नफा- नुकसान की चिंता ना कर पीएम मोदी ने देशहित को रखा सबसे आगे

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा निर्देशित विभिन्न कार्यक्रमों की व्यापक सफलता हेतु पूर्वी विधानसभा अंतर्गत भाजपा गोलमुरी मंडल की कार्यशाला शनिवार को नामदा बस्ती स्थित गुरुघासी दास भवन में संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश

     

    कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, भाजपा जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी राकेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी समेत मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, भवन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए। उपस्थितजनों ने पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया गया।

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव ने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रम को लेकर 30 मई से 30 जून तक मंडल अधीन विभिन्न क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक लाभ-हानि की चिंता किये बिना सदैव देशहित को सर्वोपरि माना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में भारत की साख पूरे दुनिया में बढ़ी है।

     

    जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार अपने नौ वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून तक संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम मंडल के शक्ति केंद्र एवं बूथों पर आयोजित किये जाएंगे। साथ ही, पार्टी के द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान पूरे मंडल क्षेत्र में चलाया जाएगा। जन संपर्क में केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को अवगत कराकर उन्हें इसके लाभ लेने और झारखंड सरकार की विफलताओं की जानकारी दी जाएगी। कहा कि विपरीत हालात में भी पीएम मोदी ने देश को कभी भी संकट में नहीं पड़ने दिया।

    मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा जो भी कार्यक्रम तय किए गए हैं उन्हें गंभीरता से लेकर तय समय पर पूरा करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

    कार्यशाला में वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, धीरज पासवान, अशोक सामंत, नरेंद्र ओझा, बंटी अग्रवाल, सतीश शर्मा, सोनू ठाकुर, बिमला साहू, बलविंदर सिंह, कामेश्वर साहू, बच्चा बाबू, रंजीत गुप्ता, ओम प्रकाश साह, बलबीर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता दरबार में एक भी मामले का निष्पादित नहीं
    Next Article भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की सड़क पर रह रहे असहाय की मदद, भाजयुमो सोनारी मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी के संग राशन सामग्री की भेंट, एसडीओ की त्वरित सहयोग से आश्रय गृह की हुई व्यवस्था

    Related Posts

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    November 13, 2026

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.