चेरियाबरियारपुर बेगूसराय :बेगूसराय में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है बीते 24 मई को अपराधियों ने एक कपड़ा दुकानदार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था अपराधियों ने इसे मरा हुआ समझकर छोड़ दिया लेकिन युवक जिंदा था। अहले सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोग बांध के किनारे खून से लथपथ एक युवक को देखा, पहले तो लोगों ने भी युवक को मरा हुआ ही समझा। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गईं,मौके पर जब पुलिस प्रशासन पहुंची तो पता चला कि युवक की सांसे चल रही है। आनन फानन में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। युवक का इलाज बेगूसराय जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा था निजी अस्पताल के द्वारा भी तीन दिन बाद पटना रेफर किया गया जहां इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई।
*मंझौल ओपी क्षेत्र की घटना*
घटना मंझौल सहायक थाना क्षेत्र की है। मृत युवक की पहचान मंझौल के निवासी शंभू साहनी के पुत्र संजीव कुमार के रूप में किया गया है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि संजीव कुमार मंझौल बाजार में कपड़े की दुकान खोल कर रखा था। इसी सिलसिले में कब अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया उन लोगों को कुछ पता नहीं है। बाद में लोगों की सूचना पर जब मंझौल के शिवरी बांध के पास पहुंचे तो उसके शरीर पर चाकू से गोदा हुआ था। और वह गंभीर रूप से घायल था।
परिजनो को उम्मीद थी कि युवक के होश में आने के बाद घटना की विशेष जानकारी मिल पाएगी लेकिन युवक के मौत के बाद इस हत्याकांड से पर्दा उठाना पुलिस प्रशासन के लिये चुनौती बन गया है।वही युवक के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

