Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई।

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    भगवानपुर ,बेगूसराय : शनिवार को स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसरक्षेत्र के नरहरीपुर गांव में।जदयू के वरिष्ट नेता गुंजन कुमार के पिता स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर जदयू जिला सचिव सुनील कुमार राय,रमेश झा, पिंकी देवी ,लक्ष्मी देवी ,गंगा प्रसाद यादव ,आदि ने भाव भीनी श्रद्धाजली दी जदयू जिला सचिव सुनील कुमार राय ने कहा कि रामाज्ञा बाबू की कृति को भुला नहीं जा सकता वे सामाजिक कार्यों में उनकी भूमिका अहम रहती थी ।इस अवसर पर जदयू के वरिष्ट नेता गुंजन कुमार ने कहा कि मेरे परम पूज्य दिवंगत पिताजी की तीसरी पुण्यतिथि है।आज ही के दिन, कोरोना के प्रलय में उसके शिकार होकर,27 मई, 2021 को हमें छोड़कर चले गये। मैं उस क्षण को सहन करने की स्थिति में उस वक्त नहीं था, क्योंकि इसकी उम्मीद मुझे कतई नहीं थी। वह इसके पहले स्वस्थ और उर्जावान थे। लेकिनयह दुःखद वाकया भी मेरे जीवन में आया। मेरे पिताजी सिर्फ मेरे पिता ही नहीं थे, वह मेरे गुरू, मेरे मार्गदर्शक, कङे अभिभावक(लेकिन दिल से नरम) और हमेशा गाँव के गरीबों की मदद करनेवाले 24×7, ATM भी थे। अपने यहाँ आए किसी जरूरतमंद को
    कभी निराश नहीं किया। उनके वचन थोडे कङवे होते थे, लेकिन
    भीतर से मोमबत्ती की तरह पिघलने वाला उनका दिल था। उनके जीवित रहते, मैं आजाद था और अपने सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में हमेशा उपलब्ध रहता था और उन्होंने हमेशा मुझे इसके लिए प्रोत्साहित किया। मेरे साथ कई मुद्दों पर उनकी असहमति होती थी, लेकिन अन्ततः वह मेरी ही बात पर अपनी अनिच्छा के वाबजूद सहमति दे देते थे। उनके रहते, फिक्रऔर चिंता नाम की चीज, मेरे आसपास भी कभी दस्तक भी नहींदे ती थी। उनके जीवनकाल में मैं सामाजिक एवं राजनीतिक कार्योंके सिवा, हर समय मैं परिवारिक और व्यावसायिक दायित्वों सेमुक्त रहा। लेकिन आखिरकार, 27 मई, 2021, को वह अत्यंतदुःखद क्षण आ ही गया, जो मेरे सारे गतिविधियों को शिथिल करदिया। ऐसा इसलिए मेरे साथ हुआ, क्योकि वह क्षण मेरे लिएअकल्पनीय था। खैर विधि का विधान कोई बदल नहीं सकता हैयही सोचते सोचते दो साल गुजर गये। किसी तरह अपने परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों के सहारे, मैं उस जख्म से अब भी उबरने की कोशिश में हूँ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपराधियों के चाकू से घायल कपड़ा व्यवसायी की इलाज के क्रम में मौत
    Next Article स्वर्णरेखा नदी जल्द होगी शहरी प्रदूषण से मुक्त मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिया संज्ञान निकायों से मांगा नदी में गिरने वाले छोटे एवं बड़ो नालों का विवरण

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.