Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं से संघर्ष का आह्वान, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं से संघर्ष का आह्वान, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

    News DeskBy News DeskMay 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं से संघर्ष का आह्वान, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश।

    ◆कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही अंत्योदय का सपना पूर्ण होगा- संजय निर्मल

    ◆अनुसूचित जाति समाज के हक और अधिकार की लड़ाई पार्टी सड़क से सदन तक लड़ रही है- अमर बाउरी

    भारतीय जनता पार्टी की मजबूती उनके कार्यकर्ताओं से है। कार्यकर्ता तभी मजबूत बनते हैं जब वे संपर्क और संवाद में बेहतर हो। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ने बुधवार को जमशेदपुर में आयोजित जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि एक निश्चित समय पर किसी भी कार्य को पूर्ण करना महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में कार्यकर्ता केंद्र, प्रदेश एवं जिला द्वारा दिए गए कार्यों को ससमय पूर्ण करें तभी पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को पूरा करने में सफल हो सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार पूर्व सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर यह साबित कर रही है कि उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ अपनी तिजोरी भरना है। ऐसे में विपक्ष के रूप में हमारा दायित्व होता है कि सरकार के उन खामियों को आम जनता के बीच ले जाया जाए, तभी लोगों का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति और मजबूत होगी।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा समाज के सभी व्यक्तियों के हक और अधिकार को लेकर कई लड़ाइयां सड़क से लेकर सदन तक कर रही है। मौके पर उन्होंने कई दिशा निर्देश भी दिए।

    प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय मंत्री श्री जीतू चरण राम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा बेहतर कार्य के मामले में आज पूरे देश में प्रथम श्रेणी में आता है हमें इसे बरकरार रखना है और अपने दायित्व का इमानदारी पूर्वक निर्वहन करना है

    भारतीय जनता पार्टी कि जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम करती है। यह भाजपा में ही संभव है कि राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी प्रदेश जिला मंडल और बूथ स्तर पर प्रवास करते है। बाकी दल में यह संभव नही है। भाजपा किसी परिवार की पार्टी नही है। इसलिए पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाने का काम करती है। उन्होंने पिछले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शहर से 40 किलोमीटर दूर कमलपुर मंडल के एक पंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद विधुत वरण महतो की उपस्थिति में अनुसूचित समाज की बस्ती में चौपाल लगा कर बाबा साहेब की जयंती मनाई गई।

    भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष अजित कालिंदी ने कहा कि मोर्चा के नेतृत्व में कई सफल कार्यक्रम पिछले दो वर्षों से किया जा रहा है। केंद्र, प्रदेश और जिला के द्वारा दिये गए सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती, राखदान शिविर, डीसी के समक्ष जाती प्रमाण पत्र के लिए प्रदर्शन किया गया। मोर्चा के सभी कार्यक्रम में सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों और मंडल पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

    बैठक के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री महामंत्री संजय निर्मल, राष्ट्रीय मंत्री सह पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्य्क्ष सह चंदनकियारी के विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर बाउरी, प्रदेश महामंत्री रंजय भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा, मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी समेत जिला एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअधिवक्ताओं के हितों की हर स्तर पर रक्षा करने के लिए स्टेट बार कौंसिल कृतसंकल्प: राजेश शुक्ल
    Next Article सरकार और टाटा स्टील के विरुद्ध  विधायक सरयू राय उपायुक्त कार्यालय के समक्ष देंगे धरना

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.