Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार और टाटा स्टील के विरुद्ध  विधायक सरयू राय उपायुक्त कार्यालय के समक्ष देंगे धरना
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सरकार और टाटा स्टील के विरुद्ध  विधायक सरयू राय उपायुक्त कार्यालय के समक्ष देंगे धरना

    News DeskBy News DeskMay 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरकार और टाटा स्टील के विरुद्ध  विधायक सरयू राय उपायुक्त कार्यालय के समक्ष देंगे धरना

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाएँ सभी घरों तक पहुँचाने में झारखण्ड सरकार और टाटा स्टील लि॰ की विफलता के विरूद्ध क्षेत्र के विधायक सरयू राय आगामी 14 मई 2022 को उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना देंगे.

    विधायक सरयू राय ने गत 24 अप्रैल, 2022 को राज्य के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में उन्हें जमशेदपुर के नागरिकों को संतोषजनक जनसुविधाएँ उपलब्ध कराने में हो रही कठिनाइयों से अवगत कराया है और माँग किया है कि वे अपने स्तर पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलायें तथा जनसमस्याओं का निराकरण करायें. यह माँग पत्र संलग्न है और स्वतः स्पष्ट है.
    श्री राय ने आज सुबह 9 बजे भुइंयाडीह ग्वाला बस्ती, ब्राह्मण टोला के उन इलाकों का सघन दौरा किया जहां दो दिन की हल्की बारिश से नारकीय दृश्य उपस्थित हो गया है, लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है.

    श्री राय ने जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र से विधायक बनने के बाद फरवरी 2020 में इस मुद्दे पर जुस्को के अधिकारियों के साथ बैठक की, जुस्को के अधिकारियों और अभियंताओं के साथ इस क्षेत्र का सघन दौरा किया. जुस्को ने इनका ठोस समाधान करने का आश्वासन दिया. परंतु दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई कारवाई नहीं हुई. यह खेद का विषय है.

    राय ने इस बारे में सरकार को भी कई बार अवगत कराया. सरकार अभी तक तय नहीं कर पाई है कि टाटा लीज समझौता के अनुरूप कंपनी द्वारा जनसुविधाएँ नहीं देने पर नागरिक इसकी शिकायत कहाँ करें. जमशेदपुर में नगर निगम नहीं होने के कारण सरकार ने लीज समझौता के तहत पानी, बिजली, सफाई, पार्क आदि की जिम्मेदारी कंपनी को सौंपा है. यदि कंपनी यह दायित्व निभाने में मनमानी करती है, दायित्व नहीं निभाती है तो सरकार कंपनी से ये सुविधाएँ दिलवाये या इसकी व्यवस्था स्वयं करे.

    इस बारे में दो वर्ष तक समाधान नहीं होने पर श्री राय ने सीधी कारवाई का कदम उठाया है और कहा है कि 1985 में लीज समझौता हुआ 37 वर्ष बीतने के बाद, 2005 में समझौते का नवीकरण हुआ, 17 वर्ष होने के बाद भी जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्रों के हजारों घरों में पानी, बिजली नहीं है. यहाँ तक की टाटा लीज क्षेत्र के अंदर आने वाली और 2005 में लीज क्षेत्र से बाहर की जाने वाली बस्तियों में भी कंपनी ने ये सुविधाएँ नहीं दी है. जबकि आदित्यपुर, सरायकेला में यही सुविधा कंपनी दे रही है.

    आश्चर्य है कि इस क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया ? क्यों बस्तियाँ पानी, बिजली से वंचित है. विधायक सरयू राय उपायुक्त के माध्यम से ये बातें सरकार तक पहुँचाना चाहते हैं. उन्होंने सरकार को इस बारे में निर्णय के लिये आज 10 दिनों का समय दिया है.यदि 10 दिनों में सरकार ठोस कारवाई नहीं करती है तो वे आगामी 14 मई को उपायुक्त के जमशेदपुर स्थित कार्यालय पर धरना पर बैठेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं से संघर्ष का आह्वान, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
    Next Article विकास योजनाओं की प्रगति का नियमित पर्यवेक्षण करें, ससमय योजनाओं को पूर्ण करना प्राथमिकता होनी चाहिए:श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.