Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि, बताया सर्वमान्य नेता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि, बताया सर्वमान्य नेता

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि, बताया सर्वमान्य नेता

    जमशेदपुर। भाजपा महिला मोर्चा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पूरे श्रद्धाभाव से मनाई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में स्व. सुषमा स्वराज के चित्र पर श्रदासुमन अर्पित पर नमन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए और सुषमा स्वराज की जीवनी पर प्रकाश डालकर उनके जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही।

    प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने कहा कि भारतीय राजनीति में सुषमा जी की पहचान सर्वप्रिय-सर्वमान्य नेता की रही। उनका जनता से सीधा जुड़ाव था, उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश एवं देशवासियों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने हमेशा पहले देश एवं देश की उन्नति को रखा।

    महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने भी सुषमा जी को सर्वमान्य नेता बताते हुए कहा कि उनका जीवन, कर्म व विचार हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। पूरा देश अपने इस असाधारण नेता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। जिन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा एवं गरीबों की उन्नति के लिए समर्पित कर दिया।

    इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति राजपति देवी जी, महामंत्री नीलू झा, महामंत्री रश्मि भारद्वाज, उपाध्यक्ष लक्ष्मी मिर्धा, रीना चौधरी, लीना चौधरी, सीमा जैसवाल, शुक्ला हलधर, ममता सिंह, चित्रा साहू, रानी ठाकुर, प्रीति पांडा समेत कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता मे पूर्वी सिंहभूम जिले के  उच्च न्यायलय मे लंबित वादों की समीक्षा
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    November 12, 2026

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    November 12, 2026

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    November 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    छठ को लेकर शिव बांध, छोटा बांध और गौरी घाट की सफाई शुरू

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.