Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कटिहार में प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं दिया तो पहले पीटा फिर पेट्रोल छिड़ककर जला दी माचिस
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    कटिहार में प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं दिया तो पहले पीटा फिर पेट्रोल छिड़ककर जला दी माचिस

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कटिहार. बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ताजा मामला कटिहार जिले से है जहां बर्बरता की हदों को पार करते हुए पक्ष में वोट नहीं डालने पर एक वोटर के साथ पहले मारपीट की गई और फिर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश भी की गई. घटना जिले के मनसाही में पंचायत चुनाव के बाद हिंसा से जुड़ी है.जानकारी के मुताबिक चुनाव के दौरान पक्ष में वोट नहीं डालने पर वार्ड सदस्य संजय सिंह और उनके समर्थक संजय दास सहित कई लोगों ने नरेश साह और उनके परिवार के साथ पहले मारपीट की गई और फिर समझौते के नाम पर पंचायती के लिए बुलाया गया लेकिन इसी दौरान नरेश को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई. फिलहाल गंभीर हालात में नरेश शाह का इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.घटना के बारे में बताया जा रहा है दोबारा वार्ड सदस्य जीतने के बाद संजय सिंह और समर्थक संजय दास सहित कई लोगों द्वार नरेश साह और उनके परिवार के लोगों के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना में नरेश के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई जिससे नरेश का पूरा शरीर बुरी तरह झुलस गया. परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.घटना के बारे में ये भी बताया जा रहा है कि शनिवार को भी वोट नहीं देने के मामले में संजय सिंह के समर्थकों ने नरेश साह के घर पर जाकर विवाद किया था. इस घटना के बाद नरेश पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचे थे लेकिन मनसाही पुलिस उनकी शिकायत को नहीं सुनी जिसके कारण रविवार को ये घटना हुई. फिलहाल घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. इस मामले में कटिहार डीएसपी ओम प्रकाश ने कहा कि घटना के बाद 3 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी फिलहाल फरार हैं लेकिन जल्द ही उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री ने शाहरुख खान को दी सलाह, कहा- आर्यन को भेजें पुर्नवास केंद्र
    Next Article पाकिस्‍तान से हार के बाद बढ़ी भारत की टेंशन, हार्दिक पंड्या को ले जाया गया अस्‍पताल

    Related Posts

    5 लाख हस्ताक्षरों के साथ गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

    July 27, 2026

    मैंने इतिहास लिखा है”: सूर्य सिंह बेसरा की कविता में सत्ता, संघर्ष और युवाओं की आवाज

    July 27, 2026

    तारापीठ तीर्थ यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ी युवा एवं महिला मंच के जत्थे को विधायक संजीव सरदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दो बसों से 90 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    5 लाख हस्ताक्षरों के साथ गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

    मैंने इतिहास लिखा है”: सूर्य सिंह बेसरा की कविता में सत्ता, संघर्ष और युवाओं की आवाज

    तारापीठ तीर्थ यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ी युवा एवं महिला मंच के जत्थे को विधायक संजीव सरदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दो बसों से 90 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले

    उषा मोड़ स्थित विजय श्री कंपनी का गेट जाम, मजदूरों के समर्थन में उतरे झामुमो नेता

    बोकारो करंट लगने से बोकारो के नावाडीह के प्रवासी मजदूर मनोज कुमार महतो की गोवा में मौत। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।

    जेपीएससी एवं जेएसएससी की सभी भर्ती प्रक्रियाओं की सीबीआई जांच हो, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई : बिद्युत बरण महतो

    मानगो नगर निगम में मेयर के खिलाफ पार्षदों का असंतोष, ‘पार्षद एकता मंच’ का गठन

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.