Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्‍तान से हार के बाद बढ़ी भारत की टेंशन, हार्दिक पंड्या को ले जाया गया अस्‍पताल
    Breaking News Headlines खेल

    पाकिस्‍तान से हार के बाद बढ़ी भारत की टेंशन, हार्दिक पंड्या को ले जाया गया अस्‍पताल

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुबई. टी20 वर्ल्‍ड कप के अपने पहले ही मैच में भारत को पाकिस्‍तान के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. विश्‍व कप के इतिहास में पाकिस्‍तान के हाथों भारत को पहली बार हार मिली है. टी20 वर्ल्‍ड कप के अपने पहले ही मैच बड़ी हार से टीम इंडिया को झटका लगा है, वहीं मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने भी विराट कोहली की चिंता को बढ़ा दिया है. भारत को इंडिया के रूप में बड़ा झटका लग सकता है.दरअसल पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच के बाद पंड्या को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया. पांड्या चोट के चलते पाकिस्‍तान के खिलाफ फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरे थे और उनकी जगह ईशान किशन मैदान पर उतरे थे. पंड्या की चोट की गंभीरता का पता नहीं चल सका है, लेकिन उन्हें एहतियातन स्कैन के लिये भेजा गया है.बीसीसीआई ने कहा कि हार्दिक पंड्या को बल्लेबाजी के दौरान दाहिने कंधे में चोट लगी. वह स्कैन के लिये गए हैं. पंड्या ने पाकिस्‍तान के खिलाफ 11 रन की पारी खेली थी. भारत को अब अगला मैच 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है. ऐसे में पंड्या की चोट ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है. पंड्या की फिटनेस को लेकर पहले ही टीम इंडिया चिंता में थी, क्‍योंकि वो पिछले काफी समय से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं.उन्‍हें पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच में भी बतौर बल्‍लेबाज टीम में शामिल किया गया था. पंड्या का पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच काफी खास था, क्‍योंकि यह उनका 50वां टी20 मैच था. टॉस के बाद पंड्या ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि वह पीठ दर्द से परेशान थे, लेकिन अभी स्थिति पहले से ठीक है. उन्‍होंने कहा था कि वह अभी गेंदबाजी नहीं करेंगे, मगर नॉकआउट मैच के करीब आने के बाद गेंदबाजी करना चाहते हैं.
    गेंदबाजी को लेकर उनकी और टीम मैनेजमेंट के बीच लंबी बातचीत हुई है. वहीं विराट कोहली ने पहले कहा था कि टूर्नामेंट में कहीं पर हार्दिक पंड्या का इस्‍तेमाल बतौर गेंदबाज किया जाएगा. कोहली ने कहा था कि पंड्या उस स्‍तर पर है, जहां वह टूर्नामेंट में किसी जगह पर कुछ ओवर फेंक सकते हैं. भारतीय कप्‍तान ने कहा था कि उन्‍होंने पंड्या का हमेशा एक बल्‍लेबाज के रूप में समर्थन किया है और वह टीम के लिए काफी अहम है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकटिहार में प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं दिया तो पहले पीटा फिर पेट्रोल छिड़ककर जला दी माचिस
    Next Article ब्रिटेन में कोविड के AY.4.2 वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, तेजी से फैल रहा संक्रमण

    Related Posts

    5 लाख हस्ताक्षरों के साथ गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

    July 27, 2026

    मैंने इतिहास लिखा है”: सूर्य सिंह बेसरा की कविता में सत्ता, संघर्ष और युवाओं की आवाज

    July 27, 2026

    तारापीठ तीर्थ यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ी युवा एवं महिला मंच के जत्थे को विधायक संजीव सरदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दो बसों से 90 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    5 लाख हस्ताक्षरों के साथ गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

    मैंने इतिहास लिखा है”: सूर्य सिंह बेसरा की कविता में सत्ता, संघर्ष और युवाओं की आवाज

    तारापीठ तीर्थ यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ी युवा एवं महिला मंच के जत्थे को विधायक संजीव सरदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दो बसों से 90 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले

    उषा मोड़ स्थित विजय श्री कंपनी का गेट जाम, मजदूरों के समर्थन में उतरे झामुमो नेता

    बोकारो करंट लगने से बोकारो के नावाडीह के प्रवासी मजदूर मनोज कुमार महतो की गोवा में मौत। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।

    जेपीएससी एवं जेएसएससी की सभी भर्ती प्रक्रियाओं की सीबीआई जांच हो, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई : बिद्युत बरण महतो

    मानगो नगर निगम में मेयर के खिलाफ पार्षदों का असंतोष, ‘पार्षद एकता मंच’ का गठन

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.