शराब के साथ धंधेबाज चढ़ा पुलिस के हत्थे
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
नावकोठी (बेगूसराय):-थाना क्षेत्र के नावकोठी से देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के अनुसार छापेमारी की गयी जिसमें 5 लीटर देशी शराब के साथ विश्नुदेव सहनी का पुत्र धर्मेंद्र कुंमार को गिरफ्तार किया गया ,गिरफ्तारी के बाद मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कांड अंकित कर जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, सब इंस्पेक्टर सूचित कुमार , जेएसआई अनिल मिश्रा व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

