बागडेहरी| शनिवार को कुंडहित प्रखंड एसबीएम कार्यालय में चयनित कुंडहित पंचायत के मुखिया , जल सहियाओं का एसबीएमजी फेज 2 के तहत ठोस व तरल अपशिष्ठ प्रबंधन का सर्वे फॉर्म ,सुची जमा कर पंचायत स्तरीय प्रतिवेदन तैयार किया गया। जिसमें जिला समन्वयक एसबीएमजी अनुज कुमार मंडल द्वारा राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के अनुसार आंशिक सुधार करवाया गया। साथ में प्रखंड समन्वयक एसबीएमजी मोहम्मद रफिक हुसैन मौजूद रहकर प्रतिवेदन तैयारी में सहयोग किया।

