Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हमें उम्मीद है कि आप पूर्ण समर्पण के साथ संगठन के विस्तार एवं जन कल्याण के लिए समर्पित रहेगें : संजय जयसवाल
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    हमें उम्मीद है कि आप पूर्ण समर्पण के साथ संगठन के विस्तार एवं जन कल्याण के लिए समर्पित रहेगें : संजय जयसवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हमें उम्मीद है कि आप पूर्ण समर्पण के साथ संगठन के विस्तार एवं जन कल्याण के लिए समर्पित रहेगें : संजय जयसवाल

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय: भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक किरतौल स्थित श्याम बीएड कॉलेज के प्रांगण में जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । इस कार्य समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि मैं भले बतौर प्रदेश अध्यक्ष आप सबों के बीच मौजूद हूं किन्तु मेरा अंतर्मन आज भी कार्यकर्ता वाले बोध से पूर्ण है। और मैं आपसबों से भी उम्मीद करता हूं कि आप सबों के अंदर भी यही कार्यकर्ता का भाव जीवित रहेगा एवं आप पूर्ण समर्पण के साथ संगठन के विस्तार हेतु एवं जन कल्याण के कार्यों का धरातल पर क्रियान्वयन हेतु समर्पित रहेंगे। उन्होंने बीते लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आप सबों की तन्मयता ने भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम किया है वह निश्चित तौर पर प्रशंसनीय है एवं कार्यकर्ताओं के संपूर्ण समर्पण पर ही भारतीय जनता पार्टी का अस्तित्व निर्भर करता है। वैश्विक महामारी के जिस दौर में संपूर्ण राष्ट्र सशंकित भाव से चारदीवारों में कैद था उस प्रतिकूल परिस्थिति में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिस निष्ठा के साथ जन सेवा के कार्य को गति दी है उससे यह स्पष्ट होता है कि अनुकूल अथवा प्रतिकूल परिस्थितियों में भी जनकल्याणार्थ भाजपा कार्यकर्ताओं से ही आमजनमानस की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बेगूसराय को डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की कर्मभूमि बताते हुए कहा कि जिस भूमि को श्री बाबू जैसे कर्म योद्धाओं ने सींचा है वह निश्चित तौर पर अपार संभावनाओं को खुद में समेटे प्रदेश की विकास गाथा में अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर रहा है।जिला कार्यसमिति के इस मौके पर मौजूद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेगूसराय में जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं की मेहनत से मंत्री गिरीराज सिंह विजयी हुए आज उसी मेहनत के प्रतिफल के रूप में मंत्री को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्य से मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिससे संपूर्ण बिहार का ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों का भी सर्वांगीण विकास होगा। बिहार का 89% भूभाग ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आता है एवं उस मंत्रालय की जिम्मेदारी बेगूसराय सांसद को मिली है तो निश्चित तौर पर बिहार के लिए या हर्ष की बात है एवं मंत्री का समर्पण अद्भुत एवं अप्रत्याशित परिवर्तन की नीव रखने की ओर संकेत करता है। जिला भाजपा अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं परियोजनाओं की जानकारी समाज के हर तबके के लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आप सबों की है जिससे लोग भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे विकास के कार्यों को जाने एवं विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचारों का खंडन कर सकें। इस मौके पर बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता,बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार,निवर्तमान विधान परिषद रजनीश कुमार,प्रदेश वाणिज्य संयोजक नीरज कुमार,पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंह,निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह,प्रदेश प्रवक्ता रामसागर सिंह,प्रदेश महादलित संयोजक सुनील राम,सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र अमर,अनिल सिंह,कुंदन भारती, राजीव वर्मा,बबलेश परसार्थी, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी,मोनू कुमार एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा जदयू ने बख़री के आठ पंचायत में नियुक्त किये नए अध्यक्ष
    Next Article शराब के साथ धंधेबाज चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.