भाकपा (माओवादी) को बड़ा झटका, पुलिस ने भारी मात्रा में सामान बरामद किया
झारखंड के 11 पुलिसकर्मी सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चाईबासा, 15 अगस्त 2025 – पश्चिमी सिंहभूम में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर संभावित नक्सली घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस अभियान में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के कई ठिकानों से भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई।
अभियान टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सली कमांडर अरुण उर्फ अजय उर्फ मदन महतो के गिरोह के खिलाफ चलाया गया। पुलिस और 209 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में 527 इंसास कारतूस, 4 एसएलआर कारतूस, 9 एसएलआर मैगजीन, 1 एलएमजी मैगजीन, वर्दी, पिट्ठू बैग, मैगजीन पाउच, टिफिन, रेडियो और अन्य सामान मिला।

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से नक्सली संगठन का नेटवर्क कमजोर हुआ है और कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की इच्छा जताई है। झारखंड सरकार ने आत्मसमर्पण नीति के तहत नक्सलियों से मुख्यधारा में आने की अपील की है।
झारखंड के 11 पुलिसकर्मी सम्मानित
रांची, 15 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के 11 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवा और बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वालों में पुलिस विभाग के विभिन्न पदों के अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया है।

सम्मानित पुलिसकर्मियों की सूची इस प्रकार है –
1. श्री अनुरंजन किस्पोट्टा, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल, झारखंड
2. श्री असीत कुमार मोदी, इंस्पेक्टर, झारखंड
3. श्री मनोज कुमार राय, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, झारखंड
4. श्री विजय थापा, हवलदार, झारखंड
5. श्री विदेशी मांझी, कॉन्स्टेबल, झारखंड
6. श्री अजय कुमार दुबे, कॉन्स्टेबल, झारखंड
7. श्रीमती रंजीता कुजूर, हवलदार, झारखंड
8. श्री दीपक पुंज, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, झारखंड
9. श्री महेंद्र महतो, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, झारखंड
10. श्रीमती पुष्पा ओरेया, कॉन्स्टेबल, झारखंड
11. श्री दीपक कुमार सिंह, कॉन्स्टेबल, झारखंड
इन पुलिसकर्मियों को उनकी बहादुरी, निष्ठा और उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य और पुलिस विभाग की ओर से बधाई दी गई है।

