जमशेदपुर मे भूमिहार महिला समाज के द्वारा गुरुवार को सोनारी स्थित पुराना सी. पी क्लब परिसर मे जरूरतमंद बच्चों के बिच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया.
लगातार समाज के महिलाओं के द्वारा समय समय पर इस तरह की सेवा प्रदान की जाती हैं, इन्होने बड़ी संख्या मे स्कूली बच्चों के तमाम पाठ्य सामग्री का वितरण किया,
इनके अनुसार ये वैसे जरूरतमंद छात्र हैं जिन्हे स्कुल बैग, कॉपी, कलम, वाटर बोतल जैसी छोटी छोटी चीज़ें उपलब्ध नहीं होती ऐसे मे इनके शिक्षा मे असुविधा होती हैं, जिस कारण से आज यहाँ पाठ्य सामग्रीयों का वितरण किया गया.

