छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शहीद 10 जवानों समेत एक निजी चालक को पूर्वी सिंहभूम जिला यूथ कांग्रेस के द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
कैंडल मार्च का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह कर रहे थे आपको बता दें एक दिन पूर्व छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाया, जिसमें 10 जवान और एक निजी चालक शहीद हो गया, इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया क्योंकि कुछ दिनों पहले जम्मू कश्मीर में भी आतंकवादियों ने कायराना हमला करते हुए सेना के बस को उड़ा दिया था
जिसमें कई जवान शहीद हो गए इधर इन जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने साकची गोलचक्कर में कैंडल मार्च का आयोजन कर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की, इस संबंध में जानकारी देते हुए नीरज सिंह ने कहा कि या देश के लिए एक बड़ी क्षति है जिसकी भरपई नहीं की जा सकती

