Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान में फिर IED ब्लास्ट, जवानों के लिए बिछाए बम की चपेट में आई महिला, मौत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कोल्हान में फिर IED ब्लास्ट, जवानों के लिए बिछाए बम की चपेट में आई महिला, मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोल्हान में फिर IED ब्लास्ट, जवानों के लिए बिछाए बम की चपेट में आई महिला, मौत
    मुकेश रंजन संवाददाता
    रांची: चाईबासा जिले के कोल्हान जंगल के इलाके में आईईडी की चपेट में आने से एक और ग्रामीण महिला की मौत हो गयी है। महिला का नाम गांगी सुरीन बताया जा रहा है। घटना आज सुबह घटी जब महिला जलावन के लिए सूखी लकड़ी चुनने जंगल की तरफ गयी थी। अचानक उसका पैर आईईडी में पड़ा और जोरदार धमाका हुआ। आईईडी बम की चपेट में ऐसे कई गांव हैं और इन गांवों में रहने वाले लोगों की जिंदगी का खतरा है।

     

     

    घटना गोईलकेरा थाना क्षेत्र के जाहेरगड़ा के पास जंगल के रास्ते में हुई। इस इलाके में नक्सलियों ने जंगल के रास्ते पर कई आईईडी बम बिछा रखे हैं। लकड़ी चुनने जा रही वृद्ध महिला पाताहातु गाँव की बतायी जा रही है। पुलिस ने विस्फोट घटना की पुष्टि की है। पुलिस इस पूरे इलाके में अब सर्च अभियान चला रही है। इन रास्तों पर बिछे आईईडी बम की चपेट में कोई दूसरा ग्रामीण ना आए इसकी भी कोशिश की जा रही है।

     

     

    कोल्हान जंगल के कई गांव के घरों के 100 मीटर के दायरे में आईईडी बिछी है ऐसे में उनका घर से बाहर निकलना, जंगल में रहते हुए जलावन के लिए सूखी लकड़ी चुनना मुश्किल हो रहा है। गोईलकेरा थानाक्षेत्र के कई ऐसे गांव हैं जो इन आईईडी बम की चपेट में आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआबकारी विभाग ने अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का किया उदभेदन
    Next Article भूमिहार महिला समाज ने किया जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.