Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल निकाय चुनाव में कई नगपालिकाओं में बिना प्रतिद्वंद्विता जीत गई TMC, नहीं थे विपक्ष के उम्मीदवार
    Breaking News Headlines राजनीति

    बंगाल निकाय चुनाव में कई नगपालिकाओं में बिना प्रतिद्वंद्विता जीत गई TMC, नहीं थे विपक्ष के उम्मीदवार

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    xकोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद नगरपालिका चुनाव में अब टीएमसी का परचम लहराने लगा है. बुधवार को राज्य के 108 नगरपालिकाओं में 27 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख थी, लेकिन नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन यह देखा गया है कि राज्य के कई नगरपालिकाओं में टीएमसी के उम्मीदवार बिना प्रतिद्वंद्विता ही जीत गये हैं. विरोधी दल बीजेपी, माकपा और कांग्रेस कोई भी उम्मीदवार नहीं खड़ा कर पाए हैं. बता दें कि सुबह से ही नामांकन दाखिल करने को लोकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में मारपीट और हिंसक वारदातें हुई हैं. कहीं नामांकन पत्र कथित तौर पर छीन लिए गए, तो कहीं विपक्षी उम्मीदवारों को बंद कर दिया गया था और नामांकन दाखिल करने के समय के बाद यह देखा गया कि एक के बाद एक कई नगरपालिका पर टीएमसी का कब्जा हो गया है.

    सैंथिया और बजबज नगर पालिकाओं में तृणमूल (टीएमसी) पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है. इसके अलावा दिनहाटा के कई वार्डों में भी टीएमसी बिना किसी प्रतियोगिता के जीत हासिल की है. लगभग ऐसा ही पंचायत चुनाव के दौरान भी हुआ था, जबकि विरोधी दल कई सीटों पर उम्मीदवार ही नहीं खड़ा कर पाए थे.

    तृणमूल ने दक्षिण 24 परगना की बजबज नगरपालिका को बिना किसी मुकाबले के अपने कब्जे में ले लिया है. 13 वार्डों में विपक्ष कोई उम्मीदवार नहीं उतार सका. इस तरह से तृणमूल ने नगर पालिका पर कब्जा कर लिया है. उसी तरह से कूचबिहार जिले की दिनहाटा नगरपालिका के 16 में से सात वार्डों में तृणमूल ने जीत हासिल की है. वार्ड 1, 3, 7, 9, 15, 16 और 12 में किसी पर विपक्षी दल ने उम्मीदवार नहीं उतारे थे. बीरभूम के सैंथिया में भी तृणमूल ने नगरपालिका पर कब्जा कर लिया है. 16 में से सिर्फ तीन वार्डों में वामपंथी उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. वहीं बाकी 13 में तृणमूल ने निर्विरोध जीत हासिल की.

    वामपंथी नेता सुजन चक्रवर्ती ने सत्ताधारी दल के एक के बाद एक वार्ड बिना किसी प्रतियोगिता के जीतने पर नाराजगी जताई की. उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल ऐसा लोकतंत्र है, जहां विपक्ष को खाली किया जा रहा है. सुजन चक्रवर्ती ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी के प्रति ममता बनर्जी का रवैया एक बार फिर साबित हुआ है. बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा, “इस बार बड़े टीएमसी नेता विधानसभा वोट से पहले कहने लगे कि हमने पंचायत के दौरान जो उकसाया वह गलत था. लोकतंत्र को इस तरह से मारना अधिक समय तक नहीं रहेगा. कल टीएमसी को भुगतना पड़ेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमलाला ने अपनी किताब आई एम मलाला में बुर्का को गलत और घुटन भरा बताया था
    Next Article सचिन वाजे ने अनिल देशमुख पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- परिवार को जान से मारने की दी थी धमकी

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.