Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मलाला ने अपनी किताब आई एम मलाला में बुर्का को गलत और घुटन भरा बताया था
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    मलाला ने अपनी किताब आई एम मलाला में बुर्का को गलत और घुटन भरा बताया था

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मध्यप्रदेश एवं कर्नाटक के स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पर रोक को लेकर भारत के नेताओं को उपदेश देने वाली नोबेल विजेता मलाला युसुफजई अपनी पुरानी राय पर ट्रोल हो रही हैं. मलाला युसुफजई ने मंगलवार रात को ट्वीट कर कहा था, ‘कॉलेज हम पर दबाव डाल रहे हैं कि हम हिजाब या शिक्षा में से किसी एक चीज को चुन लें. हिजाब के साथ लड़कियों को स्कूल में एंट्री न देना भयानक है. महिलाओं पर कम या ज्यादा कपड़े पहनने को लेकर दबाव डाला जा रहा है. भारतीय नेताओं को मुस्लिम महिलाओं को किनारे लगाने की कोशिश पर रोक लगानी चाहिए.’

    मलाला ने अपने इस ट्वीट में हिजाब के साथ लड़कियों को स्कूलों में जाने की अनुमति देने की बात कही गई है, लेकिन अब उनके ही पुराने बयान को ट्विटर पर लोग वायरल कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने बुर्का का विरोध किया था. मलाला ने अपनी पुस्तक ‘आई एम मलाला’ में बुर्का को गलत और घुटन भरा बताया था. मलाला य़ुसुफजई ने लिखा था, ‘बुर्का पहनना ठीक वैसे ही है कि बड़ी कपड़े की शटलकॉक के अंदर चला जाए. जिसमें सिर्फ एक ग्रिल है, जिसके जरिए वह बाहर देख सके. वहीं गर्मी के दिनों में तो यह एक ओवन की तरह हो जाता है.’ मलाला के इसी बयान को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
    लेखक आनंद रंगनाथन ने मलाला की किताब के ही उद्धरण का जिक्र करते हुए ट्वीट किया है. यही नहीं, कई लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर जिस नॉर्वे की ओर से उन्हें नोबेल सम्मान दिया गया है, उसने ही 2017 में स्कूल और यूनिवर्सिटीज में हिजाब या फिर चेहरे को ढकने वाले वस्त्रों को पहनने पर रोक लगाने का कानून बनाया था. नॉर्वे के कानून का जिक्र करते हुए लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर मलाला ने नॉर्वे को लेकर कोई बात क्यों नहीं कही.

    द स्किन डॉक्टर नाम के एक ट्विटर हैंडल पर मलाला को जवाब देते हुए लिखा गया, ‘जहां तक कॉलेज के फैसले की बात है तो वह सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं है. यदि पुरुष भी हिजाब पहनकर आएंगे तो उन्हें भी परमीशन नहीं मिलेगी. महिलाओं को ऑब्जेक्ट समझने की बात तो आपके मजहब में कही गई है, जहां सिर्फ महिलाओं के हिजाब पहनने की बात है. कॉलेजों की ओर से लड़कों को भी भगवा शॉल ओढ़कर आने की परमीशन नहीं दी जा रही है इसलिए इसे लैंगिक मामला न बनाएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में बनेंगे इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन
    Next Article बंगाल निकाय चुनाव में कई नगपालिकाओं में बिना प्रतिद्वंद्विता जीत गई TMC, नहीं थे विपक्ष के उम्मीदवार

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.