Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सचिन वाजे ने अनिल देशमुख पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- परिवार को जान से मारने की दी थी धमकी
    Breaking News Headlines अपराध

    सचिन वाजे ने अनिल देशमुख पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- परिवार को जान से मारने की दी थी धमकी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. बर्खास्त पुलिस अधिकार सचिन वाजे आज चांदीवाल कमीशन के समक्ष पेश हुए. इस दौरान सचिन वाजे ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर कई संगीन आरोप लगाए. सचिन वाजे ने कमीशन को एक हलफनामा दिया जिसमें उसने आरोप लगाया कि अनिल देशमुख ने उसके परिवार के सदस्य को जान से मारने की धमकी दी थी. इतना ही नहीं वाजे ने अपने हलफनामे में यह स्वीकार भी किया कि उसने अनिल देशमुख के कहने पर बार से वसूली भी की थी. वाजे ने यह भी आरोप लगाया कि देशमुख ने उनके और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन वसूली के फर्जी मामले दर्ज करवाए.

    इससे पहले आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह ने दावा किया था कि अनिल देशमुख ने सचिन वाजे को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पहले दर्ज किए गए अपने बयान को वापस लेने के लिए कहा था. मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त सिंह ने आरोप लगाया कि वाजे पर बयान बदलने के लिए जेल में भी दबाव डाला जा रहा था. सिंह ने ईडी को दिए अपने बयान में ये आरोप लगाए, जो पिछले महीने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री देशमुख के खिलाफ एजेंसी द्वारा दायर आरोपपत्र का हिस्सा है.

    2021 में पुलिस बल से बर्खास्त किए गए वाजे ने गत दिसंबर में जांच आयोग के सामने इस बात से इनकार किया था कि उन्होंने देशमुख को कोई भुगतान किया था. उन्होंने देशमुख के इशारे पर मुंबई में बार और रेस्तरां से पैसे लेने से भी इनकार किया था. ईडी को दिए अपने बयान में, सिंह ने कहा, मुझे सूत्रों से पता चला है कि अनिल देशमुख ने 30 नवंबर, 2021 को चांदीवाल आयोग के (कार्यालय) में सचिन वाजे से मुलाकात की और उनसे प्रवर्तन निदेशालय को दिए गए अपने बयान को वापस लेने का अनुरोध किया.

    न्यायमूर्ति के यू चांदीवाल आयोग परमबीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहा है. सीबीआई और ईडी देशमुख के खिलाफ अलग-अलग जांच कर रहे हैं. देशमुख अभी न्यायिक हिरासत में है. गौरतलब है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के नजदीक 25 फरवरी को एक स्कॉर्पियो कार में जिलेटिन की छड़ें मिली थीं. ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन ने तब दावा किया था कि यह कार एक सप्ताह पहले चोरी की गयी थी और उस समय उनके पास थी. बाद में हिरन पांच मार्च को ठाणे में मृत मिले थे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल निकाय चुनाव में कई नगपालिकाओं में बिना प्रतिद्वंद्विता जीत गई TMC, नहीं थे विपक्ष के उम्मीदवार
    Next Article अब मिस्ड कॉल से बुक कर सकते हैं इंडेन का रसोई गैस सिलेंडर

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.