Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल की CM ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में घायल, कोलकाता के अस्पताल ले जाया गया
    Breaking News Headlines

    बंगाल की CM ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में घायल, कोलकाता के अस्पताल ले जाया गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बंगाल की CM ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में घायल, कोलकाता के अस्पताल ले जाया गया
    कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार 27 जून की दोपहर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान घायल हो गईं. उन्हें बाएं कंधे, कमर और पैर में चोट पहुंचने की खबर है. इलाज के लिए उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स उनकी जांच कर रहे हैं. लो विजिबिलिटी के कारण ममता के हेलीकॉप्टर की सिलीगुड़ी के पास सेवोक एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. वे जलपाईगुड़ी के क्रिन्टी में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद बागडोगरा जा रही थीं.

     

     

    डीजीसीए ने हादसे पर कहा कि मुख्यमंत्री ममता माल बाजार से बागडोगरा तक हेलिगो चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के ईसी-145 हेलिकॉप्टर पर सवार थीं. बागडोगरा में भारी बारिश और बादलों के काफी नीचे होने के कारण हेलीकॉप्टर को सेवोक डायवर्ट कर दिया गया. वहां सेना का हेलिकॉप्टर बेस है. वहां हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई. यह प्रिकॉशनरी लैंडिंग थी.

     

     

    दो साल पहले भी घायल हुई थीं ममता

    इसके पहले 10 मार्च 2021 को ममता बनर्जी नंदीग्राम में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान घायल हुई थीं. ममता के पैर में चोट लग गई थी.इसके बाद उन्हें कोलकाता के हॉस्पिटल में तीन दिन तक एडमिट रहना पड़ा. डॉक्टरों ने उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया था. इसके बाद ममता ने व्हीलचेयर पर बैठकर ही चुनाव प्रचार किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची-पटना वंदे भारत शुरू, लोगों में उत्साह, पहले दिन 30 मिनट लेट, सुबह 7 बजे खुलेगी ट्रेन
    Next Article PM ने सुकमा के संजय ने पूछा सवाल, मोदी ने कहा- किसान को परेशान करना कांग्रेस की नीति

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.