Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची-पटना वंदे भारत शुरू, लोगों में उत्साह, पहले दिन 30 मिनट लेट, सुबह 7 बजे खुलेगी ट्रेन
    Headlines झारखंड बिहार

    रांची-पटना वंदे भारत शुरू, लोगों में उत्साह, पहले दिन 30 मिनट लेट, सुबह 7 बजे खुलेगी ट्रेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रांची-पटना वंदे भारत शुरू, लोगों में उत्साह, पहले दिन 30 मिनट लेट, सुबह 7 बजे खुलेगी ट्रेन
    रांची, पटना. रांची से चलने के बाद वंदे भारत ट्रेन पहले दिन पटना 30 मिनट लेट पहुंची. इस ट्रेन को पटना जंक्शन शाम 5.15 बजे पहुंचना था, लेकिन शाम 5.45 बजे पहुंची. कल से यह ट्रेन अपने नियमित समय सुबह 7 बजे रांची के लिए खुलेगी. ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी.

    ट्रेन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा. रास्ते में हर स्टेशन पर ट्रेन के ऊपर फूल बरसाए गए. वंदे भारत जैसे ही रांची स्टेशन से खुली लोगों ने वंदे मातरम् के नारे लगाए. ट्रेन में सफर कर रहे लोग भी काफी खुश दिखे. यात्रियों ने कहा कि हमारा इंतजार खत्म हुआ. ऐसा लग रहा है, जैसे ट्रेन नहीं फ्लाइट में बैठे हैं.

     

     

     

    पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भोपाल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके बाद रांची से सुबह 10.53 पटना के लिए रवाना हुई थी. इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शिरकत की. साथ ही परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, जेएमएम सांसद महुआ माजी, बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश, सांसद संजय सेठ, सांसद जयंत सिन्हा, सांसद अन्नपूर्णा देवी भी रांची रेलवे स्टेशन पहुंची थीं. रांची रेलवे स्टेशन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था.

    10से 12वीं तक के छात्र कर रहे यात्रा

    वंदे भारत में अलग-अलग स्कूल के 100 छात्र भी यात्रा किए. इसमें 10वीं से 12वीं तक के छात्र शामिल थें, जिसमें रांची से 10, मेसरा से 30, कोडरमा से गया जंक्शन तक सैनिक स्कूल के 50 छात्र शामिल थे. इनमें से कई ने प्रधानमंत्री मोदी की पेंटिंग बनाई. उनका कहना है कि मोदी इनके रोल मॉडल है. ये बच्चे पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत से बहुत ही इन्स्पायर हैं. इसलिए ये पेंटिंग बनाई है.

     

     

     

    बरकाकाना में विकास विद्यालय के छात्रों को हजारीबाग तक लाया जाएगा. हजारीबाग से कोडरमा तक हजारीबाग डीएवी के 30 बच्चे शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के 20, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल कुम्हारटोली से 45 छात्र शामिल होंगे. बच्चों को ट्रेन के अंदर राज्यपाल ने चॉकलेट बांटी. साथ ही कहा कि हम लोग इस ट्रेन के पहले पैसेंजर है और बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड है. जर्नी के एक्साइमेंट में हमें रात भर नींद नहीं आई है.

    बुधवार से नियमित रूप से चलेगी ट्रेन

    28 जून से यह ट्रेन पटना से नियमित रूप से शुरू हो जाएगी. पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का नंबर 22349 है, जो पटना जंक्शन से सुबह 7 बजे खुलेगी. गया होते यह ट्रेन रांची दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी. रांची से यह ट्रेन सं. 22350 के रूप में शाम 4.15 बजे खुलेगी, जो पटना रात 10.05 बजे पहुंचेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article65 साल के बुजुर्ग ने पालतू कुत्ते के साथ किया कुकर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article बंगाल की CM ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में घायल, कोलकाता के अस्पताल ले जाया गया

    Related Posts

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    July 25, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.