Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PM ने सुकमा के संजय ने पूछा सवाल, मोदी ने कहा- किसान को परेशान करना कांग्रेस की नीति
    Headlines

    PM ने सुकमा के संजय ने पूछा सवाल, मोदी ने कहा- किसान को परेशान करना कांग्रेस की नीति

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    PM ने सुकमा के संजय ने पूछा सवाल, मोदी ने कहा- किसान को परेशान करना कांग्रेस की नीति
    मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत में सुकमा निवासी संजय सोढ़ी ने किसानों से जुड़ी योजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल पूछे. सुकमा निवासी संजय सोढ़ी ने भाजपा व कांग्रेस सरकार की योजनाओं में क्या अंतर है इसको लेकर सवाल किए. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों से जुड़े सवाल पूछने पर संजय की तारीफ की. साथ ही पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार में किसानों को सम्मान निधि के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है.

     

     

     

    जिला मुख्यालय के शक्ति केन्द्र 1 के प्रभारी व भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सोढ़ी ने भोपाल में आयोजित मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल पूछे. संजय सोढ़ी ने अपना परिचय जय जोहार, सेवा जोहार से शुरूआत की और किसानों के विषय में सवाल पूछे. संजय सोढ़ी ने पूछा कि भाजपा व कांग्रेस की सरकार में किसानों के हितों में चल रही योजनाओं में क्या अंतर हैं. जिस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जवाब दिया कि कांग्रेस की सरकार के दौरान सूखा पड़ता था तो किसान परेशान होते थे. बाढ़ आती थी तो किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं था. किसानों की मदद के नाम पर बिचौलिए पैसा खा जाते थे.कांग्रेस की एक नीति रही पहले किसान को परेशान होने दो फिर कर्जमाफी के नाम पर वोट की राजनीति. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कुछ हजार करोड़ कर्ज माफी की घोषणा की लेकिन ये लाभ असली किसानों को कभी नहीं मिला. कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस सिर्फ राजनीति करती रही है. अब ऐसा नहीं हो रहा है भाजपा सरकार में पीएम सम्मान निधि का लाभ किसानों को दे रही है. किसानों के खाते में सीधे सम्मान निधि का पैसा जा रहा है. छोटे किसानों को इसका फायदा मिल रहा है. किसानों के खाते में सवा दो लाख करोड़ जमा हो चुके हैं.

     

     

     

    आम जनता तक पहुंचाएंगे योजनाओं की जानकारी – सोढ़ी

    भाजपा नेता संजय सोढ़ी ने कहा कि सुकमा जैसे इलाके से एक छोटे से कार्यकर्ता अगर प्रधानमंत्री से बात कर रहा है ये मेरे लिए गर्व की बात है. और भाजपा में ही संभव है कि एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री से बात करे. मेने किसानों की समस्याओं और उनसे जुड़े योजनाओं के बारे में सवाल किया था. जिसको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंभीरता से सुना और जवाब भी दिया. उनकी बातों को किसानों व आम जनता के बीच में लेकर जाएंगे. ताकि केन्द्र की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बसे किसानों को मिले और जागरूकता आये.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल की CM ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में घायल, कोलकाता के अस्पताल ले जाया गया
    Next Article 72 Hoorain: सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से किया इनकार

    Related Posts

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    July 25, 2026

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    July 25, 2026

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    झारखण्ड सरकार, छात्रों के मुद्दे पर विफल…., JPSC- JSSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़. – रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.