जनता दरबार में कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए, द्वितीय अपील से संबंधित मामलों की भी हुई सुनवाई : डीएम
लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए दिए आवश्यक निर्देश
राष्ट्रसंवाद/बेगूसराय। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को डीएम रिची पांडेय के कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद भूमि परिमार्जन रास्ते से संबंधित विवाद अतिक्रमण थाना से जुड़े मामले सहित अन्य व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक हित से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। संबंधित विभागीय एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करें। जिन मामलों में स्थल निरीक्षण अथवा जांच की आवश्यकता है उनमें वस्तुस्थिति का सत्यापन करते हुए उचित कार्रवाई की जाए तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए। द्वितीय अपील से संबंधित मामलों की भी सुनवाई की गई। इसी क्रम में संबंधित विभागों एवं अंचलों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और जिला पदाधिकारी के समक्ष संबंधित मामलों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की। प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके समाधान के लिए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सप्ताह जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिला पदाधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिलता है तथा शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं।

