Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला परिषद संख्या 05 से पूर्व भाजपा प्रवक्ता अंकित आनंद ने ठोकी जबरदस्त दावेदारी, ख़रीदा नॉमिनेशन फ़ॉर्म
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जिला परिषद संख्या 05 से पूर्व भाजपा प्रवक्ता अंकित आनंद ने ठोकी जबरदस्त दावेदारी, ख़रीदा नॉमिनेशन फ़ॉर्म

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला परिषद संख्या 05 से पूर्व भाजपा प्रवक्ता अंकित आनंद ने ठोकी जबरदस्त दावेदारी, ख़रीदा नॉमिनेशन फ़ॉर्म

    त्रीस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 को लेकर जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद संख्या 05 से जबरदस्त दावेदारी ठोकते हुए भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने नामनिर्देशन प्रपत्र ख़रीदा। समर्थकों संग अंकित आनंद ने शुक्रवार को जिला समाहरणालय पहुँचकर नामांकन फ़ॉर्म ख़रीदा। कहा कि उक्त सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर बीते एक वर्ष से अधिक समय से तैयारियां जारी थी। विदित हो कि उक्त क्षेत्र से सुनीता शाह वर्तमान जिला परिषद हैं। अंकित आनंद ने कहा कि छोटा गोविंदपुर और घोड़ाबंधा कि पंचायतों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए वे चुनावी दंगल में उतर रहे हैं। कहा कि अनारक्षित सीट पर दावेदारी का पहला अधिकार सामान्य वर्ग के लोगों का है। किंतु सत्ता लोलुपता के कारण चंद लोग अनावश्यक इस सीट पर दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। कहा कि लोगों ने मन बना लिया है कि उन्हें “ठेकेदार नहीं सेवादार” चुनना है। अंकित आनंद ने आह्वान किया है कि छोटा गोविंदपुर और घोड़ाबंधा निवासी जनता सोच समझकर मताधिकार का प्रयोग करे ताकि बाद के वर्षों में उन्हें अफ़सोस ना रहे। उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन का नारा देते हुए शिक्षित वर्ग, युवाओं और विशेषकर महिलाओं से सर्वाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। नामांकन फ़ॉर्म ख़रीदने के दौरान भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद के संग सेवानिवृत्त सैनिक प्रकाश पुरी, अधिवक्ता राजन प्रसाद, आशीष तिवारी, रविरंजन पांडेय सहित अन्य मौजूद थें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी में केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले से तय स्थानों पर ही होगी अलविदा की नमाज़
    Next Article जनता दरबार में भीड़ देखकर अफसरों को सीएम योगी ने लगाई फटकार, कहा-तहसील और थानों पर लोगों को न्याय नहीं मिल रहा क्या ?

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.