Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले से तय स्थानों पर ही होगी अलविदा की नमाज़
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी में केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले से तय स्थानों पर ही होगी अलविदा की नमाज़

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ। सूबे में शुक्रवार यानि आजअलविदा की नमाज़ पहले से तय स्थानों पर होगी, जोकेंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। किसी भी नए अथवा सार्वजनिक स्थान पर नमाज की इजाजत नहीं होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद सभी जिलों में सतर्कता बरतने के साथ पुलिस-प्रशासन को कड़े सुरक्षा इंतजाम करने को कहा गया है। यह रमजान का महीना चल रहा है, जिसके अंतर्गत शुक्रवार को प्रदेश मेंपहले से तय31 हजार 151 स्थानों पर अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। नमाज के स्थानों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजीपी मुकुल गोयल की तरफ से 46 कंपनी पीएसी व सात कंपनी केंद्रीय सशस्त्रत्त् पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीजीपी मुख्यालय के अनुसार शुक्रवार को 19949 मस्जिदों, 7436 ईदगाहों व 2846 अन्य स्थानों पर अलविदा की नमाज होनी है। इन 2846 स्थानों को संवेदनशील स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। इसके अलावा 2705 स्थानों को भी संवेदनशील माना गया है। इन सभी स्थानों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। जिलों की पुलिस के अलावा 46 कंपनी पीएसी व सात कंपनी सीएपीएफ की तैनाती की गई है। मुरादाबाद व प्रयागराज में दो-दो पुलिस उपाधीक्षक भी भेजे गए हैं। इसके साथ ही 1492 पुलिस प्रशिक्षणार्थियों को भी सुरक्षा-व्यवस्था की ड्यूटी में लगाया जाएगा। सभी जोनल एडीजी व रेंज के आईजी-डीआईजी को जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ समन्वय बनाकर हर तरह का सहयोग मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।उधर, परस्पर संवाद और समन्वय से धर्मस्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटवाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने संवाद का सिलसिला गुरुवार को भी कायम रखा। सभी जिलों में अब तक 29808 धर्मगुरुओं से वार्ता की गई है और 21963 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरजमदा सोपोडेरा,और राहरगोंडा की बिजली में हो सुधार :संजय मलाकर
    Next Article जिला परिषद संख्या 05 से पूर्व भाजपा प्रवक्ता अंकित आनंद ने ठोकी जबरदस्त दावेदारी, ख़रीदा नॉमिनेशन फ़ॉर्म

    Related Posts

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    उपायुक्त के निर्देश पर आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका के रिक्त पदों हेतु आमसभा की तिथि जारी

    जिले में कृषि ऋण सशक्तिकरण अभियान जारी, किसानों को केसीसी से जोड़ने पर जोर

    नाबालिग लड़की भगाने के आरोपी सहित वारंटी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

    व्यवसायियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक

    भ्रामक वीडियो जारी कर यात्रियों की समस्याओं से ध्यान भटका रहा रेलवे: रेल यात्री संघर्ष समिति

    जनगणना प्रशिक्षण को लेकर कुंडहित में विशेष बैठक आयोजित

    चांदन गाँव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ निमित्त भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.