Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इस्लामिक रेजिस्टेंस काउंसिल ने ली मंगलुरु बम धमाके की जिम्मेदारी, जांच में जुटी पुलिस
    Breaking News Headlines

    इस्लामिक रेजिस्टेंस काउंसिल ने ली मंगलुरु बम धमाके की जिम्मेदारी, जांच में जुटी पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. कर्नाटक के मंगलुरु में 19 नवंबर को हुए बम धमाके की जिम्मेदारी इस्लामिक संगठन इस्लामिक रेजिस्टेंस काउंसिल ने ली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस्लामिक रेजिस्टेंस काउंसिल ने यह भी कहा कि उसके मुजाहिद भाई मोहम्मद शारिक ने कादरी में एक हिंदू मंदिर पर हमले की कोशिश की थी. वहीं पुलिस सूत्रों ने कहा कि वह इस सूचना के स्रोत की पुष्टि कर रहे हैं, जबकि शीर्ष पुलिस अधिकारी इस पर चुप हैं.

     

    सोशल मीडिया पर प्रसारित एक संदेश में कहा गया है कि हम इस्लामिक रेजिस्टेंस काउंसिल (आईआरसी) संदेश देना चाहेंगे कि मंगलुरु में भगवा आतंकियों के गढ़ कादरी स्थित हिंदू मंदिर पर हमारे एक मुजाहिद भाई मोहम्मद शारिक ने हमला करने की कोशिश की. इमसें आगे कहा गया कि हालांकि यह अभियान सफल नहीं हुआ, फिर भी हम इसे रणनीति के नजरिये से सफल मानते हैं, क्योंकि राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा पीछा किए जाने के बावजूद, भाई उनसे बचने में सफल रहा और हमले की तैयारी की तथा उसे अंजाम दिया.

     

    गौरतलब है कि कर्नाटक के शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली का रहने वाला 24 वर्षीय शारिक 19 नवंबर को एक प्रेशर कुकर बम लेकर ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रहा था, जिसमें डेटोनेटर, तार और बैटरी लगी हुई थी और इसमें विस्फोट हो गया था. इस धमाके में वह झुलस गया और सिटी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है. विस्फोट में ऑटो चालक भी घायल हो गया. पुलिस ने इस धमाके को आतंकी घटना करार दिया है.

     

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने बताया है कि शिमोगा केस में भी जिस फासफोरस का इस्तेमाल किया गया था, वह माचिस की तीलियों से लिया गया था. गौरतलब है कि शिमोगा में तुंगभद्रा नदी के पास इस साल सितंबर महीने में विस्फोट हुआ था. शिमोगा केस की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है.

     

    इस मामले में 21 साल का इलैक्ट्रिकल इंजीनियर सैय्यद यासिन और 22 साल का इंजीनियरिंग स्टूडेंट माज मुनीर गिरफ्तार किए गए हैं. कर्नाटक पुलिस के अनुसार शारिक का मुख्य हैंडलर अब्दुल मतीन ताहा है. वह दुबई में रहता है. एडीजीपी कुमार ने कहा कि ताहा अल-हिंद आईएसआईएस बैंगलुरु केस में संदिग्ध आरोपी है. एनआईए ने साल 2020 में उसके तीर्थहल्ली स्थित घर पर छापा मारा था. उस पर तीन लाख रुपये का इनाम है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे को परिचालन संबंधी दिक्‍कतों के चलते आज कैंसिल हुईं 167 ट्रेनें
    Next Article नेता जी दूसरे के सहारे लड़ाई क्यों …?

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.