Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति विवाद गहराया, जिला भाजपा पर कार्रवाई की आहट
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति विवाद गहराया, जिला भाजपा पर कार्रवाई की आहट

    News DeskBy News DeskMay 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति विवाद गहराया, जिला भाजपा पर कार्रवाई की आहट
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बागबेड़ा में भाजपा के कथित गैर सक्रिय सदस्य राकेश चौबे को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पार्टी के भीतर बढ़ते विरोध के बीच जिला इकाई पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश नेतृत्व इस मामले में भाजपा की जमशेदपुर महानगर इकाई को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकता है और महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा से जवाब-तलब किया जा सकता है।

    बताया जा रहा है कि विवाद के चलते बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष राकेश चौबे की नियुक्ति रद्द होने और चुनाव प्रक्रिया दोबारा कराने की नौबत भी आ सकती है।

    27 नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी लिखित शिकायत

    इस मामले को लेकर 14 भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को रांची पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत पत्र पर 27 नेताओं के हस्ताक्षर हैं। इनमें अश्विनी तिवारी, सुबोध झा, शैलेष पाठक, मनोज कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद और सूरज ओझा सहित कई वर्तमान एवं पूर्व जिला पदाधिकारी शामिल हैं।

    शिकायत मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा से फोन पर बात कर मामले का शीघ्र समाधान करने को कहा है।

    नियमों के उल्लंघन का आरोप

    पार्टी सूत्रों के अनुसार, शिकायत केंद्रीय संगठन के कुछ पदाधिकारियों तक भी पहुंचा दी गई है। वरिष्ठ नेताओं का आरोप है कि बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष के चुनाव में संगठनात्मक नियमों की अनदेखी की गई और गैर सक्रिय सदस्य को पद सौंप दिया गया। इसे पार्टी की परंपरा और नियमों के विरुद्ध बताया जा रहा है।

    वरिष्ठ नेताओं की मांग है कि राकेश चौबे की नियुक्ति तत्काल रद्द कर बागबेड़ा मंडल का चुनाव दोबारा कराया जाए।

    शिकायतकर्ताओं को मनाने की कोशिश

    सूत्रों के मुताबिक, विवाद को शांत करने के लिए समझौते की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। शिकायत करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क साधकर उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी चर्चा है कि शिकायतकर्ताओं में से दो कार्यकर्ताओं को जिला इकाई में रिक्त पद देने का प्रस्ताव दिया गया है।

    संगठन मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

    हालांकि अब तक विवाद का समाधान नहीं हो पाया है। शिकायतकर्ता अपने रुख पर कायम हैं कि यदि चुनाव नियमों के अनुरूप नहीं हुआ है तो कार्रवाई अनिवार्य है। मामले की शिकायत संगठन मंत्री तक पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार, संगठन मंत्री ने इस संबंध में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

    भाजपा के अंदरूनी इस विवाद ने संगठनात्मक प्रक्रियाओं और नियमों के पालन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपी. एन. बोस की 171वीं जयंती पर टाटा स्टील ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    पी. एन. बोस की 171वीं जयंती पर टाटा स्टील ने दी श्रद्धांजलि

    May 12, 2026

    अस्तित्व के सहयोग से बर्मा माइंस स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

    May 12, 2026

    झारखंड में 160 प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी “वेटिंग फॉर पोस्टिंग” में, अंकित आनंद ने राज्यपाल-सीएम को पत्र लिख मांगा हस्तक्षेप

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति विवाद गहराया, जिला भाजपा पर कार्रवाई की आहट

    पी. एन. बोस की 171वीं जयंती पर टाटा स्टील ने दी श्रद्धांजलि

    अस्तित्व के सहयोग से बर्मा माइंस स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

    झारखंड में 160 प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी “वेटिंग फॉर पोस्टिंग” में, अंकित आनंद ने राज्यपाल-सीएम को पत्र लिख मांगा हस्तक्षेप

    प्रधानमंत्री को जेएमएम का पत्र, एक वर्ष तक विदेश यात्राएं और रोड शो स्थगित करने की मांग

    असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हिमंत विश्व शर्मा को अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    जमशेदपुर पश्चिम की जनसमस्याओं पर जदयू की बैठक, अधिकारियों से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

    बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, खाली मटका फोड़ जताया विरोध

    जामताड़ा में जनता दरबार, 35 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं

    20 लोगों की लैब से हजारों कर्मचारियों वाले यूसीआईएल तक, नेतृत्व अनुभव को लेकर क्यों उठ रहे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.