Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अजीम प्रेमजी ने झारखंड में निवेश की इच्छा जतायी, राज्य में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना पर भी हुई सकारात्मक चर्चा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा संवाद विशेष

    अजीम प्रेमजी ने झारखंड में निवेश की इच्छा जतायी, राज्य में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना पर भी हुई सकारात्मक चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने चेयरमैन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं फाउंडर चेयरमैन विप्रो श्री अजीम प्रेमजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की वार्ता
    अजीम प्रेमजी ने झारखंड में निवेश की इच्छा जतायी, राज्य में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना पर भी हुई सकारात्मक चर्चा

    कोविड-19 संक्रमण काल में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन का सहयोग सराहनीय

    स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव सरकार की प्राथमिकता, झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय से विप्रो फाउंडर श्री अजीम प्रेमजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के कई विकासात्मक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष श्री अजीम प्रेमजी ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में झारखंड अजीम प्रेम जी फाउंडेशन एवं विप्रो के लिए महत्वपूर्ण राज्य बनेगा। श्री अजीम प्रेमजी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके नेतृत्व में झारखंड दिन प्रतिदिन सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। श्री अजीम प्रेमजी ने राज्य सरकार की नीतियों की सराहना की तथा झारखंड में निवेश की इच्छा जतायी। श्री अजीम प्रेमजी ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और विप्रो गुणवत्तापूर्ण उच्चतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना चाहती है। झारखंड में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना, स्वास्थ्य के लिए स्टेट ऑफ द आर्ट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की स्थापना एवं आईटी पार्क फॉर जॉब एम्पलाईमेंट के लिए एवं जीविका के लिए अनेकों कार्य योजनाओं को झारखंड की जमीन पर उतारने के लिए अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन पूरी तरह तैयार है।

    झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश

    वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्री अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा वैश्विक कोरोना महामारी काल में झारखंड को दिए गए सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके संस्था द्वारा जो सहयोग झारखंड वासियों को मिला है, यह सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन तथा विप्रो राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी तो निश्चित रूप से हम झारखंड को कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बना सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश है। यहां के लोग सीधे और सरल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में जितना विकास होना चाहिए था, आशानुरूप उतना विकास नहीं हो पाया है। इन सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खेल और खिलाड़ियों के लिए भी जाना जाता है। विश्व क्रिकेट एवं हॉकी में हमारे बच्चों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हमारा राज्य प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है, बस जरूरत है कि यहां के पोटेंशियल को हम पहचाने और उस पर कार्य करें।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने व्यक्तिगत तौर पर श्री अजीम प्रेमजी को झारखंड आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप झारखंड पधारें मैं स्वयं आपको इस राज्य की संभावनाओं से रूबरू कराऊंगा। राज्य सरकार और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन मिलकर राज्य को नई दिशा देने में महती भूमिका निभाएंगे। श्री अजीम प्रेमजी ने मुख्यमंत्री के निमंत्रण को स्वीकारते हुए जल्द ही झारखंड आने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं विप्रो झारखंड की जनता के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है।

    वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, सीईओ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन श्री अनुराग बेहर, फिया फाउंडेशन के स्टेट हेड श्री जॉनसन टोपनो सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में पथ प्रमंडल/ ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल आदित्यपुर जमशेदपुर, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जमशेदपुर, मानगो एवं घाटशिला तथा अन्य संबंधित तकनीकी विभागों की समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article अरुण सिंह ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार को किया सम्मानित

    Related Posts

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.