चांडिल में बड़ा हादसा: स्वर्णरेखा नदी में डूबा जमशेदपुर का युवक, तलाश जारी राष्ट्र संवाद संवादाता सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र स्थित जायदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया. घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय प्रेम कुमार अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना…
Author: Sumi Bangabash
भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती पहाड़ी माता पूजा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय पहाड़ी माता पूजा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष दुर्गा राव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, शिव शंकर सिंह, जम्मू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह, विधायक प्रतिनिधि अमित शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।…
सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन राष्ट्र संवाद संवादाता नई संगठनात्मक जिम्मेदारी पर सम्मान समारोह, शिक्षा की गुणवत्ता एवं शैक्षणिक वातावरण पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा सी.पी. समिति विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय के अध्यक्ष एवं भाजपा पूर्वी सिंहभूम के नव-नियुक्त जिला प्रभारी श्री दिनेश कुमार के सम्मान में विद्यालय सभागार में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उन्हें बुके, शॉल एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक श्री खेमलाल चौधरी, प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अमित कुमार सिंह…
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सोमवार को मासिक सम्मान समारोह आयोजित की गई। जिसमें सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को यूनियन की ओर से शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह सम्मान समारोह सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए नहीं आयोजित की जाती है बल्कि आप सबों के विचारों एवं सुझावों की समीक्षा कर उसे लागू कराने का प्रयास किया जाता है। हम आपके विचारों पर अमल करते हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन सदैव अपने…
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण स्थित शिवालय में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के संयोजक आदरणीय श्री सरयू राय जी सम्मलित हो कर पूजा अर्चना किये, संपूर्ण पूजन कार्यक्रम पुजारी विनोद पांडे, अजय तिवारी, राकेश ओझा जी ने सम्पन्न कराए, संपूर्ण कार्यक्रम समिति के प्रमुख सदस्य श्री साकेत गौतम जी, अशिम पाठक जी के देख रेख में संपन्न हुआ, मुख्य यजमान श्री साकेत गौतम, अतिथि…
XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत राष्ट्र संवाद संवादाता देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान XLRI – सेविर स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के नए बैच का स्वागत प्रार्थना सभा एवं इंडक्शन समारोह के साथ किया गया। संस्थान परिसर स्थित टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बिजनेस मैनेजमेंट (BM), ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (HRM), लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट (LSCM), फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (FPM) तथा बीएम इंटरनेशनल स्पेशलाइजेशन प्रोग्राम के विद्यार्थियों ने अपने नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जो…
हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन राष्ट्र संवाद संवादाता झारखंड से राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए महागठबंधन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रत्याशी श्री बैद्यनाथ राम एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रणव झा ने आज झारखंड विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं माननीय गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन सहित सत्ता पक्ष के माननीय मंत्रीगण एवं माननीय विधायकगण उपस्थित रहे।
डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत राष्ट्र संवाद संवादाता चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न, विधायक सविता महतो के हस्तक्षेप पर खुले तीन फाटक सरायकेला-खरसावां: कोल्हान क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ गया, जिससे चांडिल क्षेत्र के कई गांवों की कृषि भूमि जलमग्न हो गई। डैम का पानी खेतों में घुसने से सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल प्रभावित हुई है और किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक प्रभावित…
डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित डॉल्फिन क्लब में आयोजित एक पूल पार्टी रविवार रात उस समय विवादों में घिर गई, जब दो गुटों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। घटना के दौरान क्लब परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पार्टी में मौजूद लोगों को इधर-उधर भागकर अपनी सुरक्षा करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, क्लब में एक निजी संस्था की ओर से पूल पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें 300 से अधिक युवक-युवतियां शामिल…
ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों ताड़ के पेड़ों से मिलने वाला मौसमी फल तरकुल लोगों के लिए अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले इस फल की शहरों में अच्छी मांग है, जिसका लाभ अब सीधे गांव के लोग उठा रहे हैं। ग्रामीण सुबह तड़के ताड़ के पेड़ों से ताजा तरकुल तोड़कर जमशेदपुर और आसपास के शहरी बाजारों में बेचने पहुंच रहे हैं। स्थानीय विक्रेताओं के अनुसार एक तरकुल…
