वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: टाटा स्टील द्वारा आयोजित एथिक्स क्विज में जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल किया। मंगलवार को जुस्को सहयोग केंद्र के समीप स्थित टाउन इलेक्ट्रिकल ऑफिस के प्रथम तल स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर ने परविन्दर को सम्मानित किया। टाटा स्टील ने अपने एथिक्स माह के तहत इस…
Author: Sumi Bangabash
बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से 9 अगस्त को आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए सोनारी स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ पंजीयन शुरू किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय संपर्क नंबरों वाला पोस्टर भी जारी किया गया। संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर पंजीयन किया जा रहा है। 9 अगस्त को जमशेदपुर से 1000 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज…
स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: स्वदेशी जागरण मंच की “पर्यावरण पहल” अभियान के तहत शिवम शिल्प कला केंद्र के सहयोग से बागबेड़ा स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व और प्रदूषण नियंत्रण पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सभी ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताते हुए इसके उपयोग से बचने की अपील की, जिस…
14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितता और मनमाने रवैये के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर ने मंगलवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक मशाल जुलूस सह आक्रोश मार्च निकालकर झारखंड की झामुमो-कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह विरोध मार्च भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा तथा महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित…
NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता NEET-2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 15,600 हासिल कर जमशेदपुर की इशिका पोद्दार ने शहर और झारखंड का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बिरसानगर स्थित उनके आवास पहुंचकर इशिका पोद्दार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता, डायरी और कलम भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दिनेश कुमार ने कहा कि इशिका की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और…
जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना राष्ट्र संवाद संवाददाता मंगलवार को जमशेदपुर में मां विपदतारिणी पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। परसुडीह के शंकरपुर स्थित मिथुन चक्रवर्ती के आवास पर पिछले 25 वर्षों से आयोजित हो रही पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने भी माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने माता को फल, फूल और मिष्ठान अर्पित किए तथा रक्षा सूत्र धारण कर परिवार…
जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक राष्ट्र संवाद संवादाता जामताड़ा में झारखंड आंदोलनकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से दुमका प्रमंडल के विभिन्न जिलों से आए आंदोलनकारी ने भाग लिया। बैठक में संगठन मजबूती सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए रॉबिन मिर्धा ने कहा कि दुमका प्रमंडल के सभी जिले से लोग आए हुए हैं और हम लोग रणनीति तैयार कर रहे हैं। हम लोगों की मुख्य मांग है कि राज्य के सभी झारखंड आंदोलनकारी को समान पेंशन…
रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।। राष्ट्र संवाद संवादाता रामगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सात चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनमें कई वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर मिटाए गए थे। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देश पर संपत्तिमूलक अपराधों की रोकथाम और चोरी के मामलों के उद्भेदन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. अकरम रजा के नेतृत्व…
चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत चतरा: एसपी आवास के सामने मंगलवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई. गोली लगने से एक प्राइवेट गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार. घटना में जिला बल के एक जवान पर गोली चलाने का आरोप है. हालांकि पुलिस ने अभी तक घटना के कारणों और मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस मौके पर…
पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा राष्ट्र संवाद संवाददाता पाकुड़: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के ग्राम पत्थरघट्टा (पहाड़ियाटोला) में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को 20 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थरघट्टा निवासी सुरेश पहाड़िया उर्फ बुधना पहाड़िया अपने घर से अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना…
