
जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक
राष्ट्र संवाद संवादाता
जामताड़ा में झारखंड आंदोलनकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से दुमका प्रमंडल के विभिन्न जिलों से आए आंदोलनकारी ने भाग लिया। बैठक में संगठन मजबूती सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए रॉबिन मिर्धा ने कहा कि दुमका प्रमंडल के सभी जिले से लोग आए हुए हैं और हम लोग रणनीति तैयार कर रहे हैं। हम लोगों की मुख्य मांग है कि राज्य के सभी झारखंड आंदोलनकारी को समान पेंशन दिया जाए इसके अलावा क्षैतिज आरक्षण 20% दिया जाए। ताकि हम लोगों को वास्तविक न्याय तथा सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा कि आज हेमंत सरकार सभी क्षेत्र के लोगों को सुविधा दे रही है तरह-तरह की योजना ला रही है तो फिर हम आंदोलनकारी के साथ सौतेला व्यवहार क्यों।
झारखंड आंदोलनकारी मनोरथ मरांडी ने कहा कि आंदोलनकारी को चिन्हित करने के लिए सरकार द्वारा जो आयोग गठन किया है वह बेहतर ढंग से कम करें और सभी को समान रूप से पेंशन मिले। यही नहीं 15 अगस्त से पहले सभी को हर हाल में पेंशन दे दिया जाए।

