पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार सुबह जुगसलाई थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। सूचना थी कि जुगसलाई थाना कांड संख्या 112/25 के आरोपी, जो जेल से बाहर आ चुके हैं, हथियारों के साथ बिष्टुपुर से पार्वती घाट होते हुए जुगसलाई क्षेत्र में आते-जाते हैं और मामले के गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन…
Author: Sumi Bangabash
जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती स्थित एक वाशिंग सेंटर में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप बच्ची के पिता के सहकर्मी रामरतन पासवान पर लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उलीडीह थाना प्रभारी सारी अली ने जानकारी दी कि बच्ची के पिता और आरोपी रामरतन पासवान दोनों एक ही वॉशिंग सेंटर में काम करते हैं। घटना वाले दिन…
डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया राष्ट्र संवाद संवादाता विकसित एवं वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में झारखंड का प्रतिनिधित्व हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ (Reckong Peo) में मेरा युवा भारत (MY Bharat), गृह मंत्रालय तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “विकसित एवं वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम” में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित युवाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव, तमिलनाडु, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों का चयन…
आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्र संवाद संवादाता बैतूल, 18 जून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश के बैतूल में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जनजातीय समुदाय को भले ही कुछ लोग ‘वनवासी’ कहें, लेकिन वे वास्तव में आदिवासी हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज सृष्टि के आरंभ से प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीता आया है और उसकी जीवनशैली आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ी हुई है। राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति, पंचतत्व, सूर्य, चंद्रमा, जल, वायु और धरती की पूजा करता है तथा शांति, प्रेम और सद्भाव के साथ जीवन जीता है। उन्होंने…
ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवादाता ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रमाणपत्र एवं सिलाई मशीन का वितरण मनीषा शर्मा ग्रेटर नोएडा: ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित चौहानपुर खादर के ‘शिवानी फाउंडेशन केंद्र’ में कल (14 जून, रविवार) एक सफल प्रमाणपत्र वितरण समारोह संपन्न हुआ। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से फाउंडेशन द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के समापन के अवसर पर इस विशेष सतत विकास कार्यक्रम (सस्टेनेबिलिटी प्रोग्राम) का आयोजन किया गया…
जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस। राष्ट्र संवाद संवादाता जहानाबाद। जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक नजर आ रहे हैं, जिनमें से दो युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आते ही स्थानीय थाना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा…
जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के उलूदीह पुरुलिया रोड स्थित गरीब कॉलोनी में काम कर रहे मजदूर की बुधवार दोपहर करंट की चपेट में आने से झुलस गया. साथी मजदूरों ने उसे उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक रवि माझी (22) चौका थाना क्षेत्र के बालीडीह का रहने वाला था. वह कपाली गौस नगर के रहने वाले ठेकेदार शरीफ अंसारी के अंडर में काम करता था. घटना की सूचना मजदूर के परिजनों को दी…
रांची | राज्यसभा चुनाव 2026 राष्ट्र संवाद संवादाता झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। राज्य विधानसभा में सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके साथ ही मतदान का प्रतिशत 100 फीसदी दर्ज किया गया। निर्धारित समय के अनुसार मतदान प्रक्रिया पूरी हुई मतदान के दौरान विधानसभा परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। चुनाव आयोग और विधानसभा प्रशासन की निगरानी में पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। सभी राजनीतिक दलों के विधायक समय पर विधानसभा पहुंचे और अपने वोट डाले। अब राजनीतिक…
अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्री ए. मिश्रा के जनहित एवं प्रशासनिक कार्यों की सराहना करते हुए उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। केंद्रीय शांति समिति के सदस्य सह जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संयोजक प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ श्री मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री ए. मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निर्णय एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए जा रहे…
खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवादाता सरायकेला: खरसावां पुलिस ने बंद पड़े अभिजीत प्लांट में गैस कटर से लोहा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी बरामद किए हैं. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 17 जून की शाम करीब 7:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि खरसावां थाना क्षेत्र के बुरूडीह स्थित बंद पड़े अभिजीत कारखाने में कुछ लोग गैस कटर…
