– लापता युवक की हत्या का खुलासा
बोकारो जिले के चंदनकियारी थाना अंतर्गत बरमसिया ओपी क्षेत्र में लापता 19 वर्षीय युवक सागर कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर जंगल स्थित एक कुएं से युवक का शव बरामद किया गया है। हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डंडा भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। चास के एसपी वेदांत शंकर ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी को लेकर मृतक के द्वारा गलत टिप्पणी करने के कारण ही उसकी हत्या की थी। पिछले 5 महीने से दोनों में बाहर काम के दौरान मुलाकात हुई थी।
एएसपी वेदान्त शंकर ने बताया कि
बरमसिया ओपी कांड संख्या 85/2026 के तहत दर्ज मामले में 18 जुलाई से लापता सागर कुमार की तलाश लगातार की जा रही थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस को मिले तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर भवानीडीह निवासी मानिक मांझी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने सागर कुमार की हत्या कर आगड्डीह गांव के समीप सिद्धाटांड जंगल स्थित एक कुएं में शव छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने कुएं से शव बरामद कर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डंडा भी बरामद कर जब्त कर लिया है।
– वेदान्त शंकर, एएसपी चास

