लेखक: राष्ट्र संवाद संवादातामोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस के सामने दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक लूट ने पूरे गिरिडीह शहर में सनसनी फैला दी है। व्यस्त इलाके में हथियारबंद अपराधियों द्वारा एक मछली कारोबारी को निशाना बनाए जाने की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस के सामने हुई वारदात का विवरणगिरिडीह शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब दिनदहाड़े भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही मामला गुरुवार को शहर के व्यस्त इलाके मोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस के सामने हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में मछली कारोबारी आफताब रैन को निशाना बनाया…
Author: Sumi Bangabash
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददातागिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर सड़क हादसा एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो छात्रों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। झारखंड के गिरिडीह जिले में सड़क सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और यातायात विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों की अनियंत्रित गति और यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना आम बात हो गई है, जिसका खामियाजा निर्दोष राहगीरों और छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर सड़क हादसा: घटना का…
छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से सौंपा। नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंहने कहा कि हाल के वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों-करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। छात्रों ने वर्षों की…
झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में झारखंड भाजपा के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिले की संयुक्त संगठनात्मक बैठक भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रहे। उनके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष…
आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल (AMURT) एवं प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP) की ओर से राजकीय हरिजन मध्य विद्यालय, जोजोबेड़ा में विद्यार्थियों के बीच 200 फलदार एवं फूलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरियाली को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने कहा कि पर्यावरण संकट मनुष्य के स्वार्थ और दूषित सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही पर्याप्त…
घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला, 23 जुलाई। घाटशिला के मेन रोड स्थित पानी नर्सिंग होम में गुरुवार को सारदा नेत्रालय की नई शाखा का शुभारंभ रामकृष्ण मठ के स्वामी नटराजन महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के बीच फीता काटकर किया। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार मौजूद रहे। स्वागत भाषण में डॉ. नीतीश आर. भारद्वाज ने बच्चों में बढ़ती नेत्र समस्याओं और अत्यधिक स्क्रीन उपयोग पर चिंता जताते हुए नियमित नेत्र परीक्षण की अपील की। स्वामी उमाकांत महाराज ने कहा…
आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवादाता आदित्यपुर और गम्हरिया रेलवे स्टेशन के बीच आरआईटी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक से एक युवक का कटा हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान अमित सरदार के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर रेल पुलिस और आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार, शव रेलवे ट्रैक पर क्षत- विक्षत अवस्था में मिला. घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस…
रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।। राष्ट्र संवाद संवादाता रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने गोला अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई मामलों में लापरवाही और कार्यों की धीमी प्रगति मिलने पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एक कर्मी को निलंबित करने का निर्देश दिया, वहीं अंचल अधिकारी सहित कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने स्थापना शाखा के…
गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला राष्ट्र संवाद संवादाता गिरिडीह। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) के कथित पेपर लीक मामले और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गिरिडीह में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने पार्टी कार्यालय से टावर चौक तक पैदल मार्च निकाला तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।…
*सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार* *मत्स्य-कच्छप स्वरूप के दर्शन से भक्तिभाव में डूबा सरायकेला* मृत्युंजय बर्मन, सरायकेला, राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला रथयात्रा महोत्सव के दौरान मौसीबाड़ी में प्रवास कर रहे महाप्रभु श्रीजगन्नाथ ने आज भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार और बड़े भाई श्रीबलभद्र ने कच्छप (कूर्म) अवतार का दिव्य स्वरूप धारण कर श्रद्धालुओं को अलौकिक दर्शन दिए। जैसे ही मंदिर के पट खुले, “जय जगन्नाथ” के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। प्रभु के दुर्लभ वेश के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। भक्तों ने श्रद्धा और आस्था के साथ महाप्रभु के…
