Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    राष्ट्र संवाद संवादाता

    गिरिडीह। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) के कथित पेपर लीक मामले और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गिरिडीह में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने पार्टी कार्यालय से टावर चौक तक पैदल मार्च निकाला तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।
    प्रदर्शन के दौरान पूरे टावर चौक पर कुछ देर तक राजनीतिक माहौल गर्म रहा। झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग उठाई और केंद्र सरकार से छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े NEET-2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है।

    इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि देश की राजधानी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, NEET-2026 में कथित पेपर लीक, सीबीएसई की मार्किंग प्रणाली में कथित अनियमितताओं तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और कथित बर्बर कार्रवाई की गई, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है। यदि छात्र अपने भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं तो सरकार का दायित्व है कि उनकी बात सुने, न कि बल प्रयोग कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करे।

    झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के बजाय छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की कि NEET-2026 से जुड़े सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, शिक्षा व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। टावर चौक पर कुछ देर तक प्रदर्शन के कारण लोगों की भीड़ जुटी रही और राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं।
    इस कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, महापौर प्रमीला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रणव वर्मा, पूर्व विधायक केदार हाजरा, रॉकी सिंह, दारा हाजरा, मदनलाल विश्वकर्मा, अजीत सिंह पप्पू, सैफ अली गुड्डू, अभय सिंह सहित बड़ी संख्या में झामुमो नेता, कार्यकर्ता एवं दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार
    Next Article रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    Related Posts

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    July 23, 2026

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.