बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार राष्ट्र संवाद संवादाता झारखण्ड के गढ़वा जिले मे एक माह पूर्व जिस दुल्हन ने शादी की सारी प्रक्रिया के बाद सिंदूर डालवाने से किया था इनकार आज उसी दुल्हन के पिता ने निकाला जिन्दा बेटी की अर्थी गाजे बाजे के साथ निकाल किया पुतला का अंतिम संस्कार, कहा मर गई मेरी बेटी, भरी समाज मे की थी बेज्जती। बेटी की एक जिद ने बाप को इस कदर निर्दइ बना दिया की बाप को बेटी के जिन्दा रहते अर्थी निकाल कर उसका अंतिम संस्कार करना पड़ा। इस घटना के बाद पुरे इलाके मे…
Author: Sumi Bangabash
लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम राष्ट्र संवाद संवादाता लातेहार। बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के आरा गांव में शुक्रवार की देर शाम एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरा गांव निवासी द्वारिका गंझु के तीन बच्चे—माही कुमारी (9 वर्ष), दीपिका कुमारी (6 वर्ष) और आर्यन कुमार (3 वर्ष) गांव के समीप स्थित…
नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 18 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवादाता रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन “सतर्क” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नामकुम रेलवे स्टेशन से 18 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 33 हजार रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार, 17 जून 2026 को आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची और आरपीएफ पोस्ट रांची की संयुक्त टीम ने नामकुम स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18626 एक्सप्रेस के आगमन के दौरान सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक युवक ट्रॉली बैग…
कौन हैं परिमल नाथवानी , जिन्होंने झारखंड में हेमंत को दी मात राष्ट्र संवाद संवादाता राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मात दे कर परिमल नाथवानी ने यह साबित कर दिया कि राजनीति में रूपया और रूतबा , विचारधारा पर भारी पड़ता है। गुजरात के रहने वाले , उद्योग जगत से जुड़े, परिमल नाथवानी ने झारखंड के तथाकथित राजनीति के दिग्गजों को उनके ही घर में मात दे दी। एक अकेले परिमल नाथवानी 56 विधायकों वाले महागठबंधन पर भारी पड़े। 16 विधायक , चार मंत्री वाली कांग्रेस अपने उम्मीदवार को राज्यसभा का सीट तक नहीं जितवा पाई। कांग्रेस और झामुमो…
अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 19 जून। टाटा स्टील ने नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) के कैडेट्स आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को 2026 मेंस अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत की स्वर्णिम सफलता में योगदान के लिए सम्मानित किया। सम्मान समारोह का आयोजन नवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर में किया गया। जापान के काकामिगाहारा में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत ने दस वर्षों बाद…
हरिणा मेला में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार जिले में 10 जून से 25 जून तक संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत उत्पाद एवं मद्य-निषेध विभाग द्वारा प्रख्यात हरिणा मेला में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान मेला क्षेत्र में नशा मुक्ति संबंधी बैनर प्रदर्शित कर हरिणा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को नशे के दुष्प्रभावों तथा समाज की भागीदारी के महत्व की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग की अपील की। इस अवसर…
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय को आदर्श गुरुकुल बनाया जाएगा: राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर,कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा गठित जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय की हाई पावर कमेटी की बैठक आज विधि महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में कोल्हान विश्विद्यालय के सिंडिकेट और सीनेट सदस्य तथा इस समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में हुई l बैठक में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ राजेंद्र भारती, कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य श्री लखन मारडी,जमशेदपुर को-ऑपरेटिव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्णा प्यारे,कोल्हान विश्वविद्यालय के विधि कोषांग के समन्वयक डॉ संजीव कुमार विरूलि तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जितेन्द्र कुमार ने भाग लिया l…
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15 लाख लाभार्थियों को मिला रोजगार, ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत देशभर में 15 लाख लाभार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने और ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन शुक्रवार को जमशेदपुर के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना…
मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर, टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 19 जून। टेल्को थाना परिसर में शुक्रवार को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार, मोहर्रम पर्व के लिए नियुक्त दंडाधिकारी अजय कुमार, केंद्रीय एवं थाना शांति समिति के सदस्य तथा विभिन्न मोहर्रम अखाड़ा कमेटियों के लाइसेंसी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में अखाड़ा कमेटियों ने क्षेत्र में साफ-सफाई, बिजली-पानी की नियमित आपूर्ति, हुडको डैम स्थित निशान ठंडा करने वाले घाट के सुव्यवस्थितकरण तथा खड़ंगाझार…
राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर कांग्रेस का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का लिया संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 19 जून: नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के 56वें जन्मदिन के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने आम बगान मैदान में वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष Parvinder Singh ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ परविंदर सिंह ने आम का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष…
