बेगूसराय, बछवाड़ा और तेघड़ा से भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी कुंदन कुमार, सुरेंद्र मेहता और रजनीश कुमार को मिला मौका राष्ट्र संवाद उप ब्यूरो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पहली उम्मीदवार की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने बेगूसराय, बछवाड़ा और तेघड़ा विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने बेगूसराय से की नी:वर्तमान विधायक युवा नेता कुंदन कुमार, तेघड़ा से पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार तथा बछवाड़ा से बिहार सरकार के नी:वर्तमान खेल मंत्रीवरिष्ठ सुरेंद्र मेहता को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा नेतृत्व…
Author: News Desk
आईआरसीटीसी मामले में अदालत ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय किये नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने कथित आईआरसीटीसी घोटाला मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद को ‘‘आपराधिक साजिश का सूत्रधार’’ करार देते हुए लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे व राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ सोमवार को आरोप तय किए। इसके साथ ही बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले उनके खिलाफ मुकदमे की तैयारी शुरू हो गई है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने यादव परिवार के तीन सदस्यों और 11 अन्य…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 13 अक्टूबर। भाजपा ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ और दिग्गज नेता जैसे बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास को शामिल किया गया है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी सूची में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जुएल उरांव, अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ जैसे नाम भी शामिल हैं। भाजपा इस उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है और स्टार प्रचारकों की यह सूची पार्टी की गंभीरता और सक्रिय रणनीति को दर्शाती है।
विश्व मानक दिवस- 14 अक्टूबर, 2025 – ललित गर्ग – विश्व मानक दिवस प्रत्येक वर्ष 14 अक्तूबर को मनाया जाता है। यह दिवस उस अदृश्य व्यवस्था का उत्सव है जो हमारे जीवन, उद्योग, व्यापार और सुरक्षा की गुणवत्ता को सुनिश्चित करती है। मानकीकरण केवल कोई तकनीकी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह विश्वसनीयता, सुरक्षा, पारदर्शिता और आपसी सहयोग की ऐसी बुनियाद है जो मानव जीवन की सहजता और स्थिरता का आधार बनती है। इस दिवस का उद्देश्य यह स्मरण कराना है कि किसी भी उत्पाद, सेवा या व्यवस्था की उपयोगिता तभी टिकाऊ और भरोसेमंद हो सकती है जब उसमें निर्धारित मानक…
(एक गोली, पंद्रह नाम और खामोशी) जाति, ईर्ष्या और जीवन: नौकरशाही का स्याह पहलू। (जाति-आधारित अपमान, साइड पोस्टिंग और मानसिक उत्पीड़न—अब एक अधिकारी की चुप्पी चीख़ जैसी है।) जब जाति इस गुटबाजी का हिस्सा बन जाती है, तो योग्यता, ईमानदारी और संवेदनशीलता, सब हाशिए पर चले जाते हैं। पूरन कुमार की मौत झूठी प्रतिष्ठा के इस तंत्र पर एक नैतिक छाया डालती है। यह घटना सिर्फ़ आत्महत्या नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की आत्मा की हत्या है, जो अपने अधिकारियों को मानसिक और नस्लीय रूप से इतना भ्रष्ट कर देती है कि वे जीवन त्यागने पर मजबूर हो जाते हैं। हरियाणा…
देवानंद सिंह बिहार की राजनीति में आम आदमी पार्टी के बिहार विधान सभा चुनाव में प्रवेश का क्या मतलब है ? क्या उनका वहां ऐसा जनाधार है कि वह विधानसभा की 243 सीटों में से एक पर भी विजय हासिल करने वाली है ? राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है तो फिर जल्दबाजी में आखिर बिहार चुनाव में उतरने का क्यों लिया गया फैसला ? क्या आप के अंदर मची भगदड़ को रोकने के लिए आनन-फानन में बिहार चुनाव में अपने प्रत्याशियों को उतारने का फैसला किया गया ? ये ऐसे सवाल हैं जिसकी तह में जाएंगे तो आपको खुद ब…
नेताजी गुस्साईल बाड़न: – सूत्रों पर भड़के जेडीयू नेता — कहा, “मनगढ़ंत खबर लिखने वालों को जूता खोलकर मारेंगे” राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना, 13 अक्टूबर। जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता मीडिया पर भड़क उठे, उन्होंने आरोप लगाया कि “सूत्रों के हवाले से” कुछ पत्रकार मनगढ़ंत खबरें चलाते हैं। नेता ने कहा कि “हर कोई सूत्र बनकर अपनी मन की बात लिख देता है।” वे बोले — “गया भाजपा के पास है, लेकिन सूत्रों के हवाले से लोजपा का चल रहा है। नीतीश जी ने रत्नेश सदा को सिंबल दे दिया है, फिर भी लोजपा की चर्चा हो रही…
गडकरी पुडुचेरी में आज 436 करोड़ रुपये की लागत के ‘एलिवेटेड कॉरिडोर’ की आधारशिला रखेंगे पुडुचेरी: (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के अपने दौरे के दौरान यहां इंदिरा गांधी स्क्वायर और राजीव गांधी स्क्वायर को जोड़ने वाले 436 करोड़ रुपये की लागत वाले चार किलोमीटर लंबे ‘एलिवेटेड कॉरिडोर’ की आधारशिला रखेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी 2,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 32 के 38 किलोमीटर…
कीर्ति वर्धन शर्म अल-शेख शांति शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रतिनिधित्व करेंगे नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह सोमवार को मिस्र के शहर शर्म अल शेख में आयोजित शांति शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रतिनिधित्व करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री को इस शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और लगभग 20 अन्य वैश्विक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। भारत ने सिंह को इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री के विशेष प्रतिनिधि के तौर पर हिस्सा लेने के लिए अधिकृत किया है।…
आईपीएस अधिकारी ‘आत्महत्या: पोस्टमॉर्टम पर गतिरोध जारी, डीजीपी को हटाने का 48घंटे का अल्टीमेटम चंडीगढ़, 12 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की कथित आत्महत्या के छह दिन बाद रविवार को उनके पोस्टमॉर्टम को लेकर गतिरोध खत्म नहीं हुआ। मृत अधिकारी के परिवार के लिए न्याय की मांग करने के लिए गठित 31 सदस्यीय समिति ने राज्य के पुलिस प्रमुख शत्रुजीत कपूर को उनके पद से हटाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पूरण कुमार के परिवार ने कहा कि जब तक उसकी मांगों को नहीं मान लिया जाता है तब तक वह शव…
