Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएस अधिकारी ‘आत्महत्या: पोस्टमॉर्टम पर गतिरोध जारी, डीजीपी को हटाने का 48घंटे का अल्टीमेटम
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार राष्ट्रीय

    आईपीएस अधिकारी ‘आत्महत्या: पोस्टमॉर्टम पर गतिरोध जारी, डीजीपी को हटाने का 48घंटे का अल्टीमेटम

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आईपीएस अधिकारी ‘आत्महत्या: पोस्टमॉर्टम पर गतिरोध जारी, डीजीपी को हटाने का 48घंटे का अल्टीमेटम

    चंडीगढ़, 12 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की कथित आत्महत्या के छह दिन बाद रविवार को उनके पोस्टमॉर्टम को लेकर गतिरोध खत्म नहीं हुआ।

    मृत अधिकारी के परिवार के लिए न्याय की मांग करने के लिए गठित 31 सदस्यीय समिति ने राज्य के पुलिस प्रमुख शत्रुजीत कपूर को उनके पद से हटाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

    पूरण कुमार के परिवार ने कहा कि जब तक उसकी मांगों को नहीं मान लिया जाता है तब तक वह शव के पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार की सहमति नहीं देगा।

    वैसे हरियाणा सरकार पूरण कुमार की पत्नी – हरियाणा में सेवारत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार – को राजी करने के प्रयास कर रही है।

    संबंधित घटनाक्रम में, कथित आत्महत्या मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस ने रविवार को अमनीत पी कुमार को एक अनुरोध पत्र भेजकर उनसे आग्रह किया गया कि वह ‘ शीघ्र पीएमई (पोस्टमॉर्टम) के लिए शव की पहचान के वास्ते आगे आएं, क्योंकि यह जांच के लिए आवश्यक है।’’

    चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा सरकार से मामले की जांच के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ भी मांगे हैं।

    इस बीच, हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने रविवार को कुमार के परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2001 बैच के अधिकारी, 52 वर्षीय कुमार ने सात अक्टूबर को यहां सेक्टर 11 में अपने आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी।

    कुमार ने मौत से पहले कथित तौर पर लिखे आठ पन्नों के ‘अंतिम नोट’ में, हरियाणा के डीजीपी कपूर और रोहतक के पूर्व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया समेत आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर कथित तौर पर उन्हें परेशान करने और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

    उन्होंने नोट में कुछ अन्य अधिकारियों द्वारा जाति-आधारित भेदभाव समेत कथित उत्पीड़न का भी विवरण दिया है।

    बिजारणिया का शनिवार को रोहतक के एसपी के पद पर तबादला कर दिया गया।

    हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को उम्मीद जताई कि यह मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा।

    इस बीच, 31 सदस्यीय समिति ने रविवार को सेक्टर 20 स्थित गुरु रविदास भवन में महापंचायत की और चंडीगढ़ प्रशासन तथा हरियाणा सरकार को कपूर को हटाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

    हरियाणा के डीजीपी उन पुलिस अधिकारियों में से एक हैं जिनके खिलाफ कुमार की पत्नी ने कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कार्रवाई की मांग की है।

    आईपीएस अधिकारी ‘आत्महत्या: पोस्टमॉर्टम पर गतिरोध जारी डीजीपी को हटाने का 48घंटे का अल्टीमेटम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका के नामित राजदूत सर्जियो गोर ने वाणिज्य सचिव अग्रवाल से मुलाकात की
    Next Article कीर्ति वर्धन शर्म अल-शेख शांति शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रतिनिधित्व करेंगे

    Related Posts

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    July 11, 2026

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    July 11, 2026

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    टेल्को में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित हुंडई i10 नाली में जा घुसी, चालक सुरक्षित

    जमशेदपुर: देर रात बागबेड़ा थाना पहुंचे एसएसपी, औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के दिए कड़े निर्देश

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.