राष्ट्र संवाद संवाददाता लंदन : इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का मानना है कि भारत के पास बेखौफ और आक्रामक क्रिकेट खेलने वाले अगली पीढी के क्रिकेटर हैं जो विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं । कोहली और रोहित ने एक सप्ताह के भीतर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया । पिछले साल टी20 क्रिकेट से विदा ले चुके ये दोनों दिग्गज वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे । एंडरसन ने ‘टॉकस्पोर्ट’ से कहा ,‘‘ महान खिलाड़ी । कोहली टेस्ट क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक ।’’ भारतीय टीम के पास अब एक नया कप्तान…
Author: News Desk
राष्ट्र संवाद संवाददाता नयी दिल्ली : बीसीसीआई और आईपीएल टीमें 17 मई से फिर से शुरू हो रहे आईपीएल के लिये अपने खिलाड़ियों को भेजने के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि भारत . पाकिस्तान सैन्य टकराव के कारण अभी भी सुरक्षा को लेकर चिंतायें हैं । बीसीसीआई के आला अधिकारियों ने आईपीएल सीओओ हेमांग अमीन से कहा है कि वे क्रिकेट आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से खुद बात करके सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करे । भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण नौ मई को लीग स्थगित कर दी गई…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बुधवार को एक ‘गोपनीय सैनिक’ ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से यहां बताया कि जिले के भंडारीपारा पुलिस शिविर में आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक गोपनीय सैनिक सोढ़ी सोमडा ने राइफल से खुद को गोली मार ली। गोपनीय सैनिक (गुप्तचर) इस शिविर में तैनात था। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोपनीय सैनिक ने एक पुलिसकर्मी से राइफल ली और खुद को…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पुणे : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पुणे हवाई अड्डे और मुंबई में करीब 10.3 करोड़ रुपये मूल्य की हशीश सहित मादक पदार्थ जब्त किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर दो यात्रियों को पकड़ा। ये सोमवार को बैंकॉक से पुणे पहुंचे थे। डीआरआई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उनके सामान में 9.86 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ (एक प्रकार का मारिजुआना) बरामद किया गया। मुंबई में इसी प्रकार की एक कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसे…
राष्ट्र संवाद संवाददाता ओटावा : कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी द्वारा घोषित नए मंत्रिमंडल में भारतीय-कनाडाई अनीता आनंद और मनिंदर सिद्धू को महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। आनंद को मंगलवार को घोषित नए मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि सिद्धू को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री बनाया गया। कार्नी ने कनाडा के आम चुनावों में अपनी ‘लिबरल पार्टी’ की जीत के लगभग दो सप्ताह बाद नए मंत्रिमंडल की घोषणा की। चुनाव से कुछ महीने पहले उन्होंने जस्टिन ट्रूडो की जगह प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था। आनंद (58) चुनाव से पहले नवोन्मेष, विज्ञान एवं उद्योग मंत्री थीं और इससे…
देवानंद सिंह भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव और उसके परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर भले ही विपक्ष तल्ख रुख अपनाए हुए है, लेकिन प्रधानमंत्री का यह संबोधन एक निर्णायक क्षण के रूप में उभर कर सामने आया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से हुए इस सैन्य अभियान ने न सिर्फ भारत की सैन्य नीति में बदलाव का संकेत दिया, बल्कि क्षेत्रीय भू-राजनीति में भी कई अहम संकेत छोड़े हैं। यह संघर्ष चार दिनों तक चला, इसके तहत एक ओर जहां सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला हुआ, वहीं दूसरी ओर वैश्विक स्तर पर…
प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को आदमपुर एयरबेस से पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उसकी लाख कोशिश के बावजूद भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों पर आंच तक नहीं आई और देश की ओर नज़र उठाने का अंजाम तबाही होगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सशस्त्र बलों को पहली बार संबोधित करते हुए मोदी ने चार दिनों तक चले अभियान में पाकिस्तान को धूल चटा देने के लिए सेना की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप नौ आतंकी ठिकाने नष्ट हुए, 100 से…
शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) भारतीय सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कई देशों के रक्षा अताशे या उनके प्रतिनिधियों को ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के सफल संचालन’’ के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डी एस राणा ने दिल्ली छावनी स्थित मानेकशॉ सेंटर में बंद कमरे में ‘ब्रीफिंग’ का आयोजन किया। सूत्रों ने बताया कि कई प्रमुख देशों के साथ इस्लामी देशों के रक्षा अताशे भी इस ‘ब्रीफिंग’ में शामिल हुए। इसमें रूस,…
दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन दसवीं के छात्र प्रज प्रभव ने 97.8% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बने राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल — सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सत्र 2024-25 का परिणाम घोषित हो गया है। दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, चांदिल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। बारहवीं कक्षा में विज्ञान संकाय की छात्रा श्रेया नाग ने 85.5% अंक प्राप्त कर टॉपर का स्थान हासिल किया। वहीं, सुचित्रा कुंड ने 82.25% और नंदिता पॉल ने 83.5% अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में नंदिता पॉल (83.5%), रोहित जलान (81.75%) और…
नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जिले के नागरिक बैनर तले भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण के संयुक्त समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के दृढ़ नेतृत्व और सशस्त्र बलों की वीरता के बारे में लोगों तक पहुंच बनाने एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करने हेतु 15 मई (गुरुवार ) को दोपहर 3 बजे जमशेदपुर में विशाल ‘तिरंगा यात्रा’…
