Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ‘गोपनीय’ सैनिक ने की आत्महत्या
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ‘गोपनीय’ सैनिक ने की आत्महत्या

    News DeskBy News DeskMay 14, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बुधवार को एक ‘गोपनीय सैनिक’ ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    पुलिस अधिकारियों ने जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से यहां बताया कि जिले के भंडारीपारा पुलिस शिविर में आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक गोपनीय सैनिक सोढ़ी सोमडा ने राइफल से खुद को गोली मार ली। गोपनीय सैनिक (गुप्तचर) इस शिविर में तैनात था।

    अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोपनीय सैनिक ने एक पुलिसकर्मी से राइफल ली और खुद को गोली मार ली।

    उन्होंने बताया कि घटना के तत्काल बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    अधिकारियों ने बताया कि गोपनीय सैनिक ने आत्महत्या क्यों की, इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों में सहायता के लिए पुलिस ने स्थानीय युवकों को गोपनीय सैनिक (गुप्तचर) के रूप में भर्ती किया है। बस्तर क्षेत्र में सुकमा समेत सात जिले हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुणे और मुंबई में 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त तीन गिरफ्तार
    Next Article खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा है बीसीसीआई

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि महिला लक्ष्मी नगर इकाई का गठन, आशा मिश्रा बनीं अध्यक्ष

    October 10, 2026

    शोक की स्थिति में आंदोलन नहीं करेगा आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ

    October 10, 2026

    व्यवहार न्यायालय परिसर में टीन शेड निर्माण पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजीत कुमार गुप्ता ने जताया आभार

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि महिला लक्ष्मी नगर इकाई का गठन, आशा मिश्रा बनीं अध्यक्ष

    शोक की स्थिति में आंदोलन नहीं करेगा आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ

    व्यवहार न्यायालय परिसर में टीन शेड निर्माण पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजीत कुमार गुप्ता ने जताया आभार

    अंत्योदय एक अभियान ने 599 अज्ञात शवों का किया पिंडदान, एक हजार लोगों को कराया श्राद्ध भोज

    दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, वाटर कैनन और टियर गैस का मॉक ड्रिल

    गायत्री परिवार के युवाओं ने किया पितृ तर्पण, नवरात्र अनुष्ठान आज से

    पूर्वी सिंहभूम में 100 दिवसीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान शुरू, उपायुक्त ने किया पोस्टर विमोचन

    साकची गोलचक्कर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट चलाने वालों को पहनाया हेलमेट

    महालया पर जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट ने निकाली शोभायात्रा, चंडी पाठ के साथ मां दुर्गा का किया आह्वान

    त्योहारों को लेकर एसएसपी ने चेकिंग प्वाइंटों का किया औचक निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.