Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय मूल की अनीता आनंद कनाडा की विदेश मंत्री बनीं, सिद्धू को अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग मिला
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    भारतीय मूल की अनीता आनंद कनाडा की विदेश मंत्री बनीं, सिद्धू को अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग मिला

    News DeskBy News DeskMay 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    ओटावा : कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी द्वारा घोषित नए मंत्रिमंडल में भारतीय-कनाडाई अनीता आनंद और मनिंदर सिद्धू को महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं।

    आनंद को मंगलवार को घोषित नए मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि सिद्धू को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री बनाया गया।

    कार्नी ने कनाडा के आम चुनावों में अपनी ‘लिबरल पार्टी’ की जीत के लगभग दो सप्ताह बाद नए मंत्रिमंडल की घोषणा की। चुनाव से कुछ महीने पहले उन्होंने जस्टिन ट्रूडो की जगह प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था।

    आनंद (58) चुनाव से पहले नवोन्मेष, विज्ञान एवं उद्योग मंत्री थीं और इससे पहले भी वह रक्षा मंत्री सहित कई पदों पर रह चुकी हैं। उन्होंने मेलानी जोली की जगह ली है जो अब उद्योग मंत्री हैं।

    ओकविले ईस्ट से सांसद आनंद ने शपथ लेने के तुरंत बाद ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कनाडा की विदेश मंत्री बनाए जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और हमारी टीम के साथ मिलकर एक सुरक्षित, निष्पक्ष दुनिया बनाने और कनाडाई लोगों के लिए काम करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

    सिद्धू (41) ने भी शपथ ग्रहण के बाद कहा कि कनाडा का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री बनाया जाना उनके लिए ‘‘जीवन का सबसे बड़ा सम्मान’’ है।

    उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का आभारी हूं कि व्यापार में विविधता लाने, कनाडाई व्यवसायों को नए वैश्विक बाजारों तक पहुंचने में सहायता करने और कनाडा में अच्छे वेतन वाली नौकरियां पैदा करने में उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है।’’

    उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुझे अपने सहयोगियों के साथ खड़े होने पर गर्व है। हम जी7 में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।’’

    सिद्धू को ऐसे समय में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री बनाया गया है जब कनाडा शुल्क को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की आक्रामकता से जूझ रहा है।

    ट्रूडो के बाद प्रधानमंत्री चुने जाने की दौड़ में शामिल अग्रणी नेताओं में से एक मानी जा रहीं आनंद ने जनवरी में घोषणा की थी कि वह इस मुकाबले से पीछे हट रही हैं।

    ग्रामीण क्षेत्र नोवा स्कोटिया में जन्मी और पली-बढ़ी आनंद 1985 में ओन्टारियो चली गई थीं।

    कनाडा के प्रधानमंत्री की वेबसाइट में उल्लेख किया गया है कि आनंद को पहली बार 2019 में ओकविले की सांसद चुना गया था और इससे पहले उन्होंने ‘ट्रेजरी बोर्ड’ की अध्यक्ष, राष्ट्रीय रक्षा मंत्री और सार्वजनिक सेवा एवं खरीद मंत्री के रूप में कार्य किया।

    सिद्धू की वेबसाइट के अनुसार, वह 2019 से ‘ब्रैम्पटन ईस्ट’ से सांसद हैं और चार साल से अधिक समय तक वह ‘ग्लोबल अफेयर्स कनाडा’ में संसदीय सचिव भी रहे और उन्होंने ‘‘राजनयिक संबंधों को मजबूत करने, अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने में मदद की ।’’

    मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि कनाडाई प्रधानमंत्री के नए मंत्रिमंडल में 28 मंत्री और 10 केंद्रीय राज्य मंत्री हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय सहयोग- क्षेत्रीय स्थिरता और आंतरिक सुशासन को दी जाए प्राथमिकता
    Next Article पुणे और मुंबई में 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    October 10, 2026

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    October 10, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de TonyBet: bonos, juegos y pagos (guía práctica)

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    सीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो

    दिल्ली : कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की ओर बढ़े सीजेपी समर्थक हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त

    Experiența autentică thenvcasinos1.com în lumea jocurilor de noroc online este fascinantă

    Essential insights and luckywave casino experiences for new players

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.